{"_id":"61385a328ebc3eb4da774ce6","slug":"sexual-harassment-of-a-minor-girl-in-pune-maharashtra-who-went-to-drop-a-friend-at-the-station-14-accused-caught-in-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: दोस्त को स्टेशन छोड़ने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सात दिन में पकड़े गए 14 आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दरिंदगी: दोस्त को स्टेशन छोड़ने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सात दिन में पकड़े गए 14 आरोपी
Wed, 08 Sep 2021 12:07 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:07 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पुणे में 14 साल की नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह और लोगों के गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपनी बातों में उलझा लिया उसके बाद साजिश रचकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में 14 साल की नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। इस घटनाक्रम में पुलिस ने कार्रवाई में तेजी दिखाते हुए छह और लोगों के गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद आरोपियों की संख्या 14 पहुंच गई। पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह है पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला 31 अगस्त का है। उस दौरान 14 साल की नाबालिग ट्रेन से आ रहे अपने दोस्त से मिलने के लिए पुणे रेलवे स्टेशन गई थी। वहां एक ऑटो रिक्शा चालक ने उसे ट्रेन अगले दिन आने की जानकारी दी। साथ ही, वादा किया कि वह अगले दिन नाबालिग को स्टेशन ले आएगा।
विज्ञापन
भरोसा देकर बनाया हवस का शिकार
ऑटो चालक ने किशोरी को अपनी बातों में उलझा लिया और अपने साथियों के पास ले गया। वहां ऑटो रिक्शा चालकों और चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारियों ने नाबालिग के साथ शहर में अलग-अलग जगह सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई में दिखाई तेजी
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सोमवार (6 सितंबर) को इस घटना से संबंधित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, सात सितंबर को छह अन्य आरोपी पकड़ लिए गए। इन सभी के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
सरकार ने भी दिया था यह आश्वासन
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दुख जताया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि दोषियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।