फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Severe heat wave conditions persist over parts of Uttar Pradesh, Delhi, Haryana, Chandigarh

Weather News: देश के नौ राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, पहाड़ी राज्य भी लू की चपेट में; जानें कब मिलेगी राहत

Tue, 18 Jun 2024 03:59 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 18 Jun 2024 03:59 PM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग ने देशभर के नौ राज्यों में में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। लोगों को तपती गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले तीन से पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Severe heat wave conditions persist over parts of Uttar Pradesh, Delhi, Haryana, Chandigarh
ग्राफिक्स गर्मी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। अभी भी कई राज्यों के लोगों को तपती गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। यहां तक कि इस बार पहाड़ी राज्य भी गर्मी से तप रहे हैं।  

विज्ञापन


इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में भी लू से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह 8.30 बजे 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के आयानगर में सोमवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था, जो कि 46.4 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को आईएमडी ने दिल्ली और इससे सटे राज्यों में लू की स्थिति जारी रहने का रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने 19 जून को भी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा को कल से मिलेगी राहत- सोमा सेन
आईएमडी के अनुसार 18 जून और 19 जून को बिहार और झारखंड राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। अरब सागर से चलने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की वजह से मौसम में नमी देखने को मिलेगी और इस कारण हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों को भी थोड़ी राहत मिल सकती है। पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम को बारिश की संभावना भी है। आईएमडी की मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन का कहना है कि 19 जून से पंजाब और हरियाणा में लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


हिमाचल का गर्मी से बुरा हाल
आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन ने आगे बताया कि देशभर में अत्यधिक गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश जैसा पहाड़ी राज्य भी अछूता नहीं रहा। हिमाचल के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक गर्मी को लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य की कुछ जगहों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम विभाग के वैज्ञानिक हेमराज वर्मा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 13 जून को हिमाचल में इल सीजन का सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमा सेन का कहना है कि उत्तर भारत और उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 


इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
इन सबके बीच मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर में अगले तीन से पांच दिन तक भारी बारिश हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed