फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Severe heat has started across country, know what weather will be like in coming days

Weather: होली के बाद मौसम ने बदला रंग, शुरू हुआ लू का प्रकोप, जानें इन राज्यों में कैसे रहेगा हाल

Sat, 15 Mar 2025 08:43 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 15 Mar 2025 08:43 PM IST
सार

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी स्थानों में अगले 48 घंटो के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। दरअसल, अगले एक हफ्ते के दौरान कम से कम दो पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से गुजरेंगे।

विज्ञापन
Severe heat has started across country, know what weather will be like in coming days
बढ़ती गर्मी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

देश भर में होली के त्योहार खत्म होने के साथ ही देशभर में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। गुजरात,महाराष्ट्र और राजस्थान के कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बन गई है। इन राज्यों के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। महज 3 साल के अंदर यह दूसरा मौका है जब लू का दौर मार्च के पहले पखवाड़े में आ गया है। बीते दिनों देश के 11 राज्यों में पारा 38 डिग्री से अधिक रहा है। इसमें सबसे राजकोट, बाड़मेर, पणजी जैसे शहर शामिल है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,गुजरात और उससे सटे हुए राजस्थान और पश्चिमी तट के कोंकण क्षेत्र में तापमान जरुर कम होगा। लेकिन लू का दौर जारी रहेगा। महाराष्ट्र के विदर्भ में 13-14 मार्च, ओडिशा में 13 से 16 मार्च, झारखंड 14 से 16 मार्च और पश्चिम बंगाल में 18 मार्च को भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है। जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान में अगले एक हफ्ते के दौरान तेज गति से हवाएं चलेगी।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी स्थानों में अगले 48 घंटो के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। दरअसल, अगले एक हफ्ते के दौरान कम से कम दो पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से गुजरेंगे। इसके असर से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि 14 से 16 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्यप्रदेश व राजस्थान के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बारिश होने के सभी पूर्ण आसार है। पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश व नागालैंड में अगले 4 से 5 दिन तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि गुजरात,महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिमी राजस्थान समेत पूरे पश्चिमी भारत में अगले 5 दिनों तक तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed