फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several valuables goods found in Nirav Modi bungalow Demolition Campaign Stopped In Mumbai

नीरव मोदी के बंगले में मिला कीमती सामान, बंगला ध्वस्त करने की कार्रवाई रुकी

Wed, 30 Jan 2019 12:30 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 30 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Several valuables goods found in Nirav Modi bungalow Demolition Campaign Stopped In Mumbai
नीरव मोदी

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के आलीशान बंगले को गिराए जाने का काम आरंभ करने के दो दिन बाद 27 जनवरी को रोक दिया गया। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित मोदी के बंगले को गिराने का काम इसलिए रोका गया क्योंकि बंगले के भीतर कीमती सामान मिला है।

विज्ञापन


प्रशासन घर के भीतर से कीमती सामान को सही से निकालना चाहता है ताकि संपत्ति से अधिक से अधिक रकम की भरपाई की जा सके। इसलिए बंगला ध्वस्त करने की कार्रवाई रोक दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि नीरव मोदी का बंगला ध्वस्त करने के काम में जुटी टीम को बंगले में दो कीमती कारें भी मिली हैं। इसके अलावा बंगले के भीतर गद्दे, ग्लास फ्रेम, फर्नीचर आदि सामान भी मिला। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी सूर्यवंशी ने कहा कि बंगला गिराने की कार्रवाई अस्थायी तौर पर रोकी गई थी क्योंकि जिला प्रशासन और ईडी बंगले से मूल्यवान सामानों को निकालकर नुकसान की अधिकतम भरपाई करना चाहती है। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग के इंजीनियरों से आगे की कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी जो मिल चुकी है। उसके बाद फिर बंगला गिराने का काम फिर शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed