फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several opposition MPs walk out of joint committee meeting on Waqf Bill News and updates

Waqf Bill: विपक्षी सांसदों ने संयुक्त संसदीय समिति की बैठक का किया बहिष्कार, BJP पर लगाया अपमान करने का आरोप

Tue, 15 Oct 2024 01:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 15 Oct 2024 01:08 PM IST
सार

विपक्षी दलों के कई सांसदों ने भाजपा के एक सदस्य पर अपमाजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी दावा किया कि समिति नियमों के अनुसार कार्य नहीं कर रही है।
 

विज्ञापन
Several opposition MPs walk out of joint committee meeting on Waqf Bill News and updates
सांसद बैठक का बहिष्कार करते हुए। - फोटो : एएनआई

विस्तार

विपक्षी दलों के कई सांसदों ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक का बहिष्कार किया। सदस्यों ने भाजपा के एक सदस्य पर अपमाजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी दावा किया कि समिति नियमों के अनुसार कार्य नहीं कर रही है। इसको स्वीकार्य नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


वक्फ विधेयक को लेकर सुझाव मांग रही समिति
बता दें, समिति देशभर में लोगों से वक्फ विधेयक को लेकर सुझाव मांग रही है। विभिन्न शहरों में हितधारकों के साथ चर्चाएं कर रही है। इससे पहले, वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर चर्चा के लिए सोमवार को एक बैठक हुई थी। 
विज्ञापन


इन लोगों ने किया बहिष्कार
मंगलवार को हुई संसदीय समिति की बैठक में शामिल कल्याण बनर्जी, गौरव गोगोई, ए राजा, मोहम्मद अब्दुल्ला और अरविंद सावंत समेत विपक्षी सदस्य नाराज होकर बाहर चले गए थे। हालांकि, करीब एक घंटे तक दूर रहने के बाद कई विपक्षी सांसद फिर बैठक में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि, भाजपा सदस्यों ने दावा किया कि विपक्षी सदस्य समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल को अपशब्द कह रहे थे। यह लगातार दूसरा दिन है जब विपक्षी सदस्य मतभेदों के कारण बैठक से उठकर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed