फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several indians got US citizenship in fiscal year 2022 says report news in hindi

US: अमेरिका में नए नागरिकों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बना भारत, 2022 में करीब 66 हजार भारतीयों को मिली नागरिकता

Mon, 22 Apr 2024 09:49 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 22 Apr 2024 09:49 AM IST
सार

नवीनतम सीआरएस रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में  मैक्सिको के 1,28,878 लोगों को अमेरिकी नागरिकता दी गई थी। उनके अलावा भारत के 65,960,फिलीपींस के 53,413 ,क्यूबा के 46,913, डोमिनिकन गणराज्य के 34,525, वियतनाम के 33,246 और चीन के 27,038 नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता दी गई थी।

विज्ञापन
Several indians got US citizenship in fiscal year 2022 says report news in hindi
भारत-अमेरिका - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की नवीनतम संसदीय रिपोर्ट के अनुसार 2022 में 65,960 भारतीय आधिकारिक तौर पर अमेरिका के नागरिक बन चुके हैं। इसी के साथ मैक्सिको के बाद भारत अब अमेरिका के लिए नए नागरिकों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बन चुका है। 2022 तक चार करोड़ 60 लाख विदेशी मूल के नागरिक अमेरिका में निवास कर रहे थे, जो कि 33 करोड़ 30 लाख जनसंख्या वाले देश का 14 प्रतिशत है। 
विज्ञापन


मैक्सिको के लोगों को सबसे अधिक नागरिकता
15 अप्रैल की नवीनतम "यूएस नेचुरलाइज़ेशन पॉलिसी" रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022 में 969,380 लोग नियमानुसार अमेरिकी नागरिक बने। अमेरिका में नियमानुसार नागरिकता मिलने के मामले में मैक्सिको पहले स्थान पर है, इसके बाद भारत, फिलीपींस, क्यूबा और डोमिनिकन गणराज्य के लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन


नवीनतम सीआरएस रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में  मैक्सिको के 1,28,878 लोगों को अमेरिकी नागरिकता दी गई थी। उनके अलावा भारत के 65,960,फिलीपींस के 53,413 ,क्यूबा के 46,913, डोमिनिकन गणराज्य के 34,525, वियतनाम के 33,246 और चीन के 27,038 नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता दी गई थी। सीआरएस की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 तक अमेरिका में विदेशी मूल के नागरिकों में 28,31,330 लोग भारत से थे। बता दें कि मैक्सिको (1,06,38,429) के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इसके अलावा 22,25,447 लोग चीन से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में जन्मे लगभग 290,000 विदेशी नागरिकों को मिली नागरिकता
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में रह रहे भारत में जन्मे कुल लोगों में से 42 फीसदी ऐसे हैं, जो कि मौजूदा समय में अमेरिकी नागरिकता के लिए अयोग्य हैं। 2023 तक भारत में जन्मे लगभग 290,000 विदेशी नागरिक जो अमेरिका में ग्रीन कार्ड पर थे, वे अब नागरिकता के पात्र हो चुके हैं। कुछ जानकारों ने अमेरिका के आव्रजन विभाग के नागरिकता के आवेदनों पर कार्यवाही को लेकर चिंता जताई है।


रिपोर्ट के मुताबिक, होंडुरास, ग्वाटेमाला, वेनेजुएला, मैक्सिको, अल साल्वाडोर और ब्राजील के विदेश में जन्मे लोगों के प्राकृतिक तौर पर नागरिकता मिलने का प्रतिशत काफी कम है। वहीं, वियतनाम, फिलीपींस, रूस, जमैका और पाकिस्तान के विदेश में जन्मे शरणार्थियों को नियमानुसार नागरिकता मिलने का प्रतिशत काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed