फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   several held for raping Pune girl they met on social media crime uncovered during college talk news in hindi

Pune: नाबालिग से बार-बार हुआ दुष्कर्म, किसी को नहीं थी भनक; फिर कॉलेज के कार्यक्रम से ऐसे हुए डरावने खुलासे

Fri, 27 Sep 2024 09:36 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 27 Sep 2024 09:36 AM IST
सार

जांच में खुलासा हुआ कि लड़की चार लोगों से मिली, जिसे वह जानती भी नहीं थी। सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद उनलोगों ने लड़की से दुष्कर्म किया। कॉलेज छात्रा ने बताया कि लड़की का वीडियो भी बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
several held for raping Pune girl they met on social media crime uncovered during college talk news in hindi
पुणे पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे कॉलेज में पढ़ने वाली 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के मामले में 20 और 22 साल के दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। चारों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती की थी। हालांकि, व्यक्तिगत तौर पर वे एक-दूसरे से कभी नहीं मिले थे। आरोपी ने अप्रैल से सितंबर के बीच शहर में अलग-अलग स्थानों पर लड़की का यौन उत्पीड़न किया। यह घटना कॉलेज में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों पर आयोजित एक सत्र के दौरान सामने आई।
विज्ञापन


चर्चा के दौरान, कॉलेज की एक छात्रा उदास दिखी, जब उससे पूछा गया तो उसने अपनी 16 वर्षीय एक दोस्त के बारे में बताया, जो यौन उत्पीड़न की परिस्थिति से गुजर रही थी। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि लड़की चार लोगों से मिली, जिसे वह जानती भी नहीं थी। सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद उनलोगों ने लड़की से दुष्कर्म किया। कॉलेज छात्रा ने बताया कि लड़की का वीडियो भी बनाया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा, "हमनें चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनमें से दो नाबालिग है, जिसे हिरासत में लिया गया। अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।" भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed