फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several fishermen from Rameswaram were apprehended by the Sri Lankan Navy news in hindi

Tamil Nadu: श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा, समुद्री सीमा पार करने का आरोप

Tue, 23 Jul 2024 10:18 AM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 23 Jul 2024 10:18 AM IST
सार

इस साल अबतक श्रीलंका ने 180 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले साल 240 से 245 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद मुद्दा है। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं।

विज्ञापन
Several fishermen from Rameswaram were apprehended by the Sri Lankan Navy news in hindi
श्रीलंकाई नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों को पकड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के तट से दो पावरबोट समेत रामेश्वरम के नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया। उन्होंने दावा किया कि मछुआरे भारतीय सीमा के पार जाकर मछली पकड़ रहे थे। मछुआरे 535 नावों पर सवार होकर मन्नार की खाड़ी में मछली पकड़ने गए थे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी रामेश्वरम से क्षीलंकाई नौसेना भारतीय मछुआरों को पकड़ चुके हैं।
विज्ञापन


इसी महीने श्रीलंकाई नौसेना ने 26 भारतीयों को पंबन से पकड़ा
इसी महीने एक जुलाई को रामेश्वरम द्वीप क्षेत्र के पास पाक खाड़ी समुद्री क्षेत्र में पंबन से मछली पकड़ने गए 26 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया था। उनके साथ चार देशी नाव को जब्त कर लिया गया था। पिछले महीने ही श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। उनके साथ मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया था। इससे पहले भी श्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नौका जब्त कर ली थी। इस साल जनवरी में श्रीलंका की नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। मछुआरों पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि इस साल अबतक श्रीलंका ने 180 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले साल 240 से 245 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद मुद्दा है। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं। यह तमिलनाडु से उत्तरी श्रीलंका के बीच एक पट्टी है। यह मछलियों के लिए समृद्ध क्षेत्र माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कितनी बार हुई कार्रवाई
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा एक बयान में पुष्टि की गई थी कि नौसेना ने 2024 में द्वीप राष्ट्र के जल में कथित तौर पर मछली पकड़ने के लिए 23 भारतीय नौकाओं और 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ा। इसके बाद उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सौंप दिया है। तीन अप्रैल को श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को रिहा करने के बाद भारत वापस भेज दिया गया था। 

बीते साल द्वीप राष्ट्र की नौसेना ने श्रीलंकाई जल में कथित रूप से घुसने के आरोप में 35 नौकाओं के साथ 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि पाक जलडमरूमध्य तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाला एक क्षेत्र है। दोनों देशों के मछुआरे यहा मछली पकड़ने आते हैं और अनजाने अतिक्रमण करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed