फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several BJP MLAs want to join Congress in Assam: MP Pradyut Bordoloi

Assam: 'भाजपा के कई विधायक कांग्रेस में होना चाहते हैं शामिल', कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का बड़ा दावा

Sat, 13 Jul 2024 04:51 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 13 Jul 2024 04:51 PM IST
सार

असम कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने शनिवार को दावा किया कि राज्य के कई मौजूदा भाजपा विधायकों ने विपक्षी पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे और अन्य वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधा है, जो अपनी आगामी राजनीतिक मामलों की बैठक के दौरान अंतिम निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
Several BJP MLAs want to join Congress in Assam: MP Pradyut Bordoloi
कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का बड़ा दावा - फोटो : ANI

विस्तार

असम में भाजपा के कई विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, दरअसल कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने ये दावा किया है। उनका कहना है कि राज्य में भाजपा के कई विधायकों ने उनसे और उनके वरिष्ठ नेताओं से संपर्क किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कुछ भाजपा नेताओं को शामिल करने के खिलाफ है, जो पहले पार्टी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं।

विज्ञापन


'भाजपा की अंदरूनी कहानी उतनी अच्छी नहीं'
असम में पूर्व मंत्री रहे प्रद्युत बोरदोलोई ने आगे कहा, कि कई विधायकों ने हमारी पार्टी से संपर्क किया है और कुछ ने मुझसे संपर्क किया है। वे कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। हमारी पार्टी इस पर अंतिम निर्णय लेगी और इस पर चर्चा चल रही है। इस दौरान उन्होंने ये भी दावा किया कि भाजपा की अंदरूनी कहानी उतनी अच्छी नहीं है, जितनी सत्तारूढ़ पार्टी पेश करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


'पुराने और नए भाजपा सदस्यों में टकराव'
दो बार लगातार लोकसभा सांसद रहे प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, कि पुराने और नए भाजपा सदस्यों के बीच लगातार टकराव चल रहा है। दादा ब्रिगेड (सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के सर्मथक) का प्रभाव और कार्यशैली पार्टी के कई पुराने लोगों को पसंद नहीं है। इस दौरान वरिष्ठ नेता ने जोर देकर कहा कि भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के मुद्दे पर पार्टी की आगामी राजनीतिक मामलों की बैठक के दौरान चर्चा की जाएगी, जो 15 से 17 जुलाई तक होने वाली है। वहीं ये पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस उन सभी भाजपा नेताओं को अपने पार्टी स्वीकार करने के लिए तैयार है इस पर प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, हम उन सभी को क्यों लेंगे? कुछ नेता हैं जो हमेशा हमें गाली देते हैं। हमें उन्हें क्यों लेना चाहिए? हालांकि, उन्होंने इस दौरान किसी भी भाजपा नेता का नाम नहीं लिया, जिन्होंने उनसे या पार्टी के अन्य सहयोगियों से संपर्क किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने खबरों को बताया है अफवाह
राज्य में पिछले कुछ महीनों में से राजनीतिक गलियारों में चर्चा हैं कि भाजपा के एक पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कई मौजूदा विधायक और कुछ पूर्व विधायक अपने हजारों समर्थकों के साथ विपक्षी पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, भाजपा नेताओं ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है और दावा किया है कि सत्तारूढ़ पार्टी का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस में शामिल नहीं होगा। 


असम में ऐसा रहा लोकसभा चुनाव का परिणाम
असम में 14 सीटों के लिए हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अपने नौ सांसदों को बरकरार रखा, जबकि उसके सहयोगी दल एजीपी और यूपीपीएल ने एक-एक सांसद को अपने पाले में किया। विपक्षी खेमे में कांग्रेस ने भी अपने तीन सांसदों को बरकरार रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed