फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   seventeen dead and many injured after truck hit a barricade in Maharashtra

महाराष्ट्र: पुणे-सतारा हाइवे पर बैरिकेड से भिड़ा ट्रक, 17 लोगों की मौत

Tue, 10 Apr 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 10 Apr 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
 seventeen dead and many injured after truck hit a barricade in Maharashtra

महाराष्ट्र के खंडाला इलाके में भीषण सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां एक ट्रक के बैरिकेड से भिड़ जाने के कारण ये हादसा हुआ, जिसमें  17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसा पुणे-सतारा हाइवे पर हुआ है। इस घटना में मरने वाले सब मजदूर थे, जो कर्नाटक से ट्रक में सवार होकर एमआईडीसी जा रहे थे।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर बचावकर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं और घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है। 
 

 
ऐसा ही दर्दनाक हादसा सोमवार को हिमाचल प्रदेश में हुआ, जहां बच्चों को छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही 42 सीटर स्कूल बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 23 बच्चों समेत 27 की मौत हो गई। हादसे में 4 से 12 साल की उम्र के बीच के 23 बच्चों की मौत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बस के चालक, एक महिला व एक पुरुष शिक्षक और एक अन्य महिला की भी हादसे में जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि अधिकतर की मौके पर ही जान चली गई। 


सभी बच्चे निजी स्कूल के नर्सरी से 5वीं कक्षा तक के छात्र हैं। डीसी ने बताया कि घायल सात में दो बच्चों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि कल पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed