महाराष्ट्र: पुणे-सतारा हाइवे पर बैरिकेड से भिड़ा ट्रक, 17 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के खंडाला इलाके में भीषण सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां एक ट्रक के बैरिकेड से भिड़ जाने के कारण ये हादसा हुआ, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसा पुणे-सतारा हाइवे पर हुआ है। इस घटना में मरने वाले सब मजदूर थे, जो कर्नाटक से ट्रक में सवार होकर एमआईडीसी जा रहे थे।
घटना की सूचना पाकर बचावकर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं और घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है।
17 dead, more than 15 injured after the truck they were travelling in hit a barricade on Pune-Satara highway near Khandala. #Maharashtra pic.twitter.com/5ZN6cCDS46
— ANI (@ANI) April 10, 2018विज्ञापन
ऐसा ही दर्दनाक हादसा सोमवार को हिमाचल प्रदेश में हुआ, जहां बच्चों को छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही 42 सीटर स्कूल बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 23 बच्चों समेत 27 की मौत हो गई। हादसे में 4 से 12 साल की उम्र के बीच के 23 बच्चों की मौत हुई।
इसके अलावा बस के चालक, एक महिला व एक पुरुष शिक्षक और एक अन्य महिला की भी हादसे में जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि अधिकतर की मौके पर ही जान चली गई।
सभी बच्चे निजी स्कूल के नर्सरी से 5वीं कक्षा तक के छात्र हैं। डीसी ने बताया कि घायल सात में दो बच्चों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि कल पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।