फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven persons feared killed in landslide in Karnataka''s Uttara Kannada district news in hindi

Karnataka: उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन के चलते सात लोगों के मारे जाने की आशंका, एक ही परिवार के पांच सदस्य

Tue, 16 Jul 2024 03:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 16 Jul 2024 03:10 PM IST
सार

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान चलाने वाले परिवार के सदस्यों के कीचड़ और मिट्टी में दबे होने की आशंका है। 

विज्ञापन
Seven persons feared killed in landslide in Karnataka''s Uttara Kannada district news in hindi
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला (प्रतिकात्मक तस्वीर)

विस्तार

कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनने और भूस्खलन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर में मंगलवार को भीषण भूस्खलन हुआ। इसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य सहित सात लोगों के मारे जाने की आशंका है।

विज्ञापन


कीचड़ और मिट्टी में दबे होने की आशंका
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान चलाने वाले परिवार के सदस्यों के कीचड़ और मिट्टी में दबे होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के आधार पर सूत्रों ने यह भी बताया कि भूस्खलन के कारण एक गैस टैंकर पास की गंगावली नदी में जा गिरा। वहीं, घटना के समय दुकान पर कथित तौर पर चाय पी रहे वाहन का चालक और क्लीनर लापता हैं। 
विज्ञापन


10-15 लोगों के गंगावली नदी में गिरने की संभावना
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बचाव कार्य चल रहा है। करवार के विधायक सतीश सैल ने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें मिली रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन के बाद 10-15 लोगों के गंगावली नदी में गिर जाने की संभावना है। वहीं, राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने सदन को बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है और वह बाद में इस बारे में कुछ कहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed