फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven people of same family swept away in sea at Dandi beach three rescued four search in gujarat

Gujarat: नवसारी में पिकनिक मनाने पहुंचे परिवार के सात लोग समुद्र में डूबे, तीन को बचाया गया, चार की तलाश जारी

Sun, 12 May 2024 08:41 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 12 May 2024 08:41 PM IST
सार

डिप्टी कलेक्टर जनम ठाकोर ने कहा कि होम गार्ड्स ने तीन लोगों को बचा लिया है। स्थानीय अग्निशमन दल और पुलिस कर्मियों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया था, जो अभी भी जारी है।

विज्ञापन
Seven people of same family swept away in sea at Dandi beach three rescued four search in gujarat
दांडी समुद्री तट। - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के दांडी समुद्र तट पर पिकनिक मना रहे परिवार के सात लोग समुद्र में बह गए। हालांकि, अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है। घटना गुजरात के नवसारी जिले की है। 

विज्ञापन

होम गार्ड्स ने तीन लोगों को बचाया
डिप्टी कलेक्टर जनम ठाकोर ने कहा कि होम गार्ड्स ने तीन लोगों को बचा लिया है। स्थानीय अग्निशमन दल और पुलिस कर्मियों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया था, जो अभी भी जारी है। परिवार के ही एक सदस्य ने बताया कि वे लोग मूल रूप से राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले हैं। हालांकि, वे लोग अब नवसारी जिले के खडसुपा गांव में ही बस गए हैं।  

विज्ञापन

लापता व्यक्तियों की पहचान…

  1. सुशीला गोपाल सिंह राजपूत (42)
  2. दक्ष राजपूत (11)
  3. युवराज राजपूत (17)
  4. दुर्गा राजपूत (17)

वडोदरा में पिकनिक मनाने गए स्कूली बच्चे झील में डूबे 
इससे पहले जनवरी में, गुजरात के ही वडोदरा की हरणी मोटनाथ झील में बच्चों को ले जा रही एक नाव पलट गई थी। वड़ोदरा पुलिस ने बताया कि हादसे में 14 लोगों की मौत हुई। मरने वालों में 12 बच्चे और दो शिक्षक शामिल हैं। नाव में 27 बच्चे सवार थे, जो, पिकनिक मनाने आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुर्घटना पर शोक जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के 23 बच्चे और चार शिक्षक पिकनिक मनाने के लिए हरणी झील गए थे। लोगों का कहना है कि सेल्फी लेने के लिए सभी बच्चे और शिक्षक नाव में एक ओर पहुंच गए। इससे नाव बेकाबू होकर पलट गई। नाव में सवार बच्चे और शिक्षकों ने लाइफ जैकेट भी नहीं पहनी थी। उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग बचाने के लिए दौड़े। जब तक बचाव और राहत टीमें वहां पहुंची तब तक कई बच्चों को बचाया जा चुका था। बचाव और राहत कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) और फायर ब्रिगेड के साथ ही अन्य एजेंसियों को भी लगाया गया। 

पीएम मोदी ने जताया था दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि मैं  वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से दुखी हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव मदद कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की और हर घायल को 50 हजार रुपये की मदद की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed