{"_id":"5b7020eb42c792398870fa3a","slug":"seven-people-of-a-single-family-died-due-to-falling-into-a-car-accident-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
भाषा, अहमदाबाद
Updated Sun, 12 Aug 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के पंचमहाल जिले में एक कार के एक खाई में गिर जाने के कारण उसमें सवार एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गयी। सभी मृतक नाबालिग हैं। पुलिस ने आज बताया कि यह हादसा कल मध्यरात्रि के करीब उस समय हुआ जब यहां से करीब 180 किलोमीटर दूर जंबूघोड़ा तहसील में भट गांव के नजदीक हलोल-बोडेली रोड पर एक तीव्र मोड़ पर 10 लोगों को लेकर जा रही कार का पिछला एक पहिया निकल गया।
विज्ञापन
जंबूघोड़ा थाना के एक अधिकारी ने बताया कि इसके कारण चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग तीन लोगों को बाहर निकालने में सफल रहे जबकि सात लोगों को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित बोडेली शहर में एक ही परिवार के थे। वे हलोल में एक रिश्तेदार से मिलने के बाद लौट रहे थे। उन्होंने बताया, ‘‘स्थानीय लोगों द्वारा बचाये गये तीन लोगों को जंबूघोड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उसी अस्पताल में ले जाया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान मोहम्मद बिलाल (17), मोहम्मद रऊफ (14), मोहम्मद साजिद (13), गुल अफरोज (13), अनीसा बानो (11), मोहम्मद ताहिर (11) और मोहम्मद यूसुफ (सात) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।