{"_id":"61686cc4e5112277cf4648aa","slug":"seven-judges-appointed-to-three-high-courts-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: तीन हाईकोर्ट में सात न्यायाधीशों की नियुक्ति, चार अधिवक्ता तो तीन न्यायिक अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैसला: तीन हाईकोर्ट में सात न्यायाधीशों की नियुक्ति, चार अधिवक्ता तो तीन न्यायिक अधिकारी
Thu, 14 Oct 2021 11:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:15 PM IST
सार
देश के विभिन्न हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कमी के मुद्दे को सुलझाने के लिए की जारी नियुक्तियों के दौर में गुरुवार को तीन हाईकोर्ट में सात न्यायाधीशों की नियुक्ति पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार अधिवक्ताओं समेत सात न्यायाधीशों को गुरुवार को तीन हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इस संबंध में कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने कहा कि नियुक्त किए गए सातों न्यायाधीशों में चार अधिवक्ता और तीन न्यायिक अधिकारी हैं। मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार इनमें से चार न्यायाधीशों को पटना हाईकोर्ट में नियुक्त किया गया है। वहीं, दो को बॉम्बे हाईकोर्ट में तो एक को इलाहाबाद हाईकोर्ट में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को 14 न्यायाधीशों को तीन हाईकोर्ट में नियुक्त किया गया था। वहीं, मंगलवार को तीन अन्य हाईकोर्ट में रिकॉर्ड 17 नियुक्तियां की गई थीं। आठ अगस्त से एक सितंबर के बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश की विभिन्न हाईकोर्ट की ओर से सुझए गए 100 नामों पर विचार किया था और अंत में 68 नाम केंद्र सरकार के पास 12 हाईकोर्ट में नियुक्तियों के लिए भेजे थे। इसके बाद सरकार के पास कुछ और नाम भी भेजे गए थे।
विज्ञापन