{"_id":"5fc56ab7653b7c75025750bf","slug":"seven-crore-rupees-online-investment-racket-caught-by-hyderabad-police-four-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: सात करोड़ के ऑनलाइन निवेश रैकेट का पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: सात करोड़ के ऑनलाइन निवेश रैकेट का पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार
Tue, 01 Dec 2020 03:27 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 01 Dec 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
हैदराबाद पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन निवेश के जरिए लोगों को चपत लगाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर हैदराबाद पुलिस ने करीब सात करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन चारों पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के करीब ढाई हजार लोगों को चूना लगाने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों ने एक वेबसाइट और उसका मोबाइल एप तैयार किया। इसमें विदेशियाें की तस्वीर लगाकर उन्हें निदेशक व टीम का सदस्य बताया गया। वेबसाइट में इस बहुराष्ट्रीय कंपनी का मुख्यालय ब्रिटेन में दिखाया गया। इस वेबसाइट में भोले भाले लोगाें से निवेश कराया जाता था। आरोपी ब्रिटेन के दो नंबरों के जरिये ऑनलाइन बातचीत करते थे और लोगों को निवेश में भारी रिटर्न मिलने का झांसा देते थे।
विज्ञापन
निवेश करने के लिए सदस्य के तौर रजिस्ट्रेशन करना होता था और दस हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की पांच किस्तें जमा करनी होती थीं। इन्हें अगले 60 दिनों तक प्रतिदिन निवेश की गई राशि का 5 फीसदी कमीशन देने का झांसा दिया जाता था। वहीं एक अन्य सदस्य को जोड़ने पर यहक कमीशन 10 फीसदी हो जाता था। पुलिस के मुताबिक कुछ निवेशकों को कमीशन भी दिया गया लेकिन बड़ी संख्या में लोगों का पैसा डूब गया।
विज्ञापन
इन लोगों ने इस साल जुलाई से सितंबर तक इस कंपनी को चलाया और फिर बाद में इसे बंद कर दिया। हैदराबाद के एक निवेशक की शिकायत पर पुलिस ने अक्तूबर में एक एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद चारों आरोपियों की पहचान हुई और इन्हें विशाखापत्तनम से गिरफ्तार किया गया।