फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven Bills on Rajya Sabha agenda in last week of budget session, three have already been passed by Lok Sabha

बजट सत्र का अंतिम सप्ताह : राज्यसभा में सात विधेयक पेश किए जाएंगे, तीन लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी

Sat, 02 Apr 2022 02:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 02 Apr 2022 02:29 PM IST
सार

उच्च सदन के कामकाज की सलाहकार समिति ने अगले सप्ताह में इन विधेयकों पर चर्चा के लिए 17 घंटे आवंटित किए हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले तीन सप्ताहों में राज्यसभा में 101 फीसदी कामकाज हुआ है। 

विज्ञापन
Seven Bills on Rajya Sabha agenda in last week of budget session, three have already been passed by Lok Sabha
राज्यसभा - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

संसद के चालू बजट सत्र के अंतिम सप्ताह में राज्यसभा में सात महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें से तीन को लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है। 
विज्ञापन

 

उच्च सदन की कार्य मंत्रणा समिति ने अगले सप्ताह में इन विधेयकों पर चर्चा के लिए 17 घंटे आवंटित किए हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले तीन सप्ताहों में राज्यसभा में 101 फीसदी कामकाज हुआ है। बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू हुआ था। 

चालू सत्र के अंतिम सप्ताह में उच्च सदन में पेश किए जाने वाले विधेयकों में लोकसभा द्वारा पारित त्रिपुरा से संबंधित संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2022 और दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 शामिल है। इन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में लोकसभा द्वारा पारित किया जा चुका है। इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स और कंपनी सेक्रेटरीज (संशोधन) बिल, 2021 भी पेश किया जाएगा। इसे भी लोकसभा ने पारित कर दिया है। 

विज्ञापन


इनके अलावा उत्तर प्रदेश से संबंधित संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2022, आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 और भारतीय अंटार्कटिका विधेयक, 2022, सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध संशोधन) विधेयक, 2022 पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा के अधिकारियों ने बताया कि सदन की कार्य मंत्रणा समिति ने उपरोक्त सात विधेयकों के लिए कुल 17 घंटे का समय आवंटित किया है। अगले सप्ताह के दौरान राज्यसभा के कामकाज की निर्धारित समयावधि 29 घंटे 30 मिनट है। निजी सदस्यों का कार्य अगले शुक्रवार को निर्धारित है।


अधिकारियों ने कहा कि सत्र के दूसरे भाग के तीन सप्ताह के दौरान राज्यसभा ने 101 प्रतिशत उत्पादकता हासिल की है।तीसरे और अंतिम सप्ताह के दौरान व्यवधान और कार्यवाही स्थगित होने के कारण सदन को 54 मिनट का नुकसान हुआ, जबकि सदस्यगण 1 घंटे 48 मिनट ज्यादा भी बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed