फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sessions judge and two advocates were arrested on the charge of acception 7.5 lakh bribe for bail

तेलंगाना में रिश्वत लेने पर सेशन जज और दो वकील गिरफ्तार

Sat, 14 Apr 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
sessions judge and two advocates were arrested on the charge of acception 7.5 lakh bribe for bail

राज्य के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 7.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में निचली अदालत के एक सेशन जज और दो वकीलों को गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत नारकोटिक्स के मामले में एक आरोपी को जमानत देने के लिए थी। 

विज्ञापन


एसीबी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा कि हैदराबाद हाईकोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज करने के बाद प्रथम अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन सेशन जज राधाकृष्ण मूर्ति, वकील के. श्रीनिवास राव और जी. सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद इन तीनों लोगों को एसीबी मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया। ब्यूरो ने इन लोगों की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की।
विज्ञापन


वकील टी श्रीरंगा राओ ने अपनी शिकायत में हाई कोर्ट को बताया कि एम टेक के छात्र दत्तु के खिलाफ एक्साइज केस रजिस्टर्ड था जिसमें बेल दिलाने और फैसला सुनाने के लिए मूर्ति ने रिश्वत की मांग की और बाद में 7.5 लाख की रिश्वत भी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर हैदराबाद मेट्रोपोलिटन सेशंस जज द्वारा की गई आंतरिक जांच के बाद हाई कोर्ट ने मामला एसीबी को सौंपते हुए मूर्ति पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने को कहा था। फिर एसीबी ने मूर्ति समेत अन्य दो वकीलों के खिलाफ 11 अप्रैल को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की।


अपनी जांच में एसीबी को पता चला कि मूर्ति ने छात्र को बेल दिलवाने के लिए रिश्वत ली थी। मूर्ति की ओर से वकील के. श्रीनिवास राव और जी. सतीश कुमार ने रिश्वत की मांग की। जांच में यह भी सामने आया है कि छात्र की मां ने 7.5 लाख रुपये की बड़ी रकम देने के लिए अपने सोने के गहने बेच दिए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed