{"_id":"588fb7ca4f1c1b7c3de819bf","slug":"service-tax-dept-to-auction-mallya-s-aircraft-on-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"535 करोड़ वसूलने के लिए होगी माल्या के विमान की नीलामी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
535 करोड़ वसूलने के लिए होगी माल्या के विमान की नीलामी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jan 2017 04:54 AM IST
विज्ञापन
शराब कारोबारी विजय माल्या
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवा कर विभाग 535 करोड़ रुपये का बकाया वसूल करने के लिए मार्च में विजय माल्या के किंगफिशर एयरलाइंस के कॉरपोरेट विमान की नीलामी करेगा। विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन वैश्विक बोलियां मंगाई हैं।
विज्ञापन
विभाग ने बोली की अधिसूचना जारी कर बताया कि 15-16 मार्च को जेट एयरबस ए319 की नीलामी की जाएगी। यह विमान कंपनी बंद होने के बाद से मुंबई हवाई अड्डे पर खड़ा है। विभाग ने कहा कि बोली लगाने वालों को 14 मार्च तक जमानत राशि जमा करानी होगी। घरेलू कंपनियों के लिए जमानत राशि 50 लाख रुपये तथा विदेशी कंपनियों के लिए 75 हजार डॉॅलर तय की गई है।
विज्ञापन
सेवा कर विभाग ने बांबे हाई कोर्ट को पिछले साल मार्च में बताया था कि सेवा कर के संबंध में माल्या पर करीब 535 करोड़ रुपये की देनदारी है। विभाग ने दावा किया था कि माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के उपभोक्ताओं से सेवा कर के नाम पर काफी राशि जमा किया लेकिन उसे सरकार के पास जमा नहीं कराया।
विज्ञापन