फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Service tax department to auction Vijay Mallya plane

535 करोड़ की वसूली के लिए माल्या के विमान की नीलामी

Sun, 27 Nov 2016 05:29 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Sun, 27 Nov 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
Service tax department to auction Vijay Mallya plane
विजय माल्या
भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या से करीब 535 करोड़ रुपये के बकाए की वसूली के लिए सेवा कर विभाग 28 और 29 नवंबर को उसके लग्जरी विमान की नीलामी कराएगा।  सेवा कर विभाग ने बताया है कि विजय माल्या के विमान की नीलामी एमएसटीसी द्वारा कराई जाएगी।  
विज्ञापन


विभाग ने कहा है कि बांबे हाईकोर्ट द्वारा आरक्षित मूल्य घटाने के हाल में दिए गए आदेश के बाद पेशेवरों के जरिए माल्या के विमान का पुनर्मूल्यांकन कराया गया है। विभाग ने आरंभिक तौर पर विमान का आरक्षित मूल्य 152 करोड़ रुपये तय किया था, लेकिन खरीददार नहीं मिला। 
विज्ञापन


इसके बाद हाईकोर्ट ने नए सिरे से मूल्य तय करने को कहा था। वैसे सेवा कर विभाग ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद विमान का आरक्षित मूल्य कितना तय किया गया है। विभाग ने कहा है कि मूल्य का खुलासा करने से नीलामी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed