फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Service is Duty, Not Favor: RSS Chief Mohan Bhagwat on True Meaning of Seva

'यह एहसान नहीं कर्तव्य': RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- स्वार्थ, डर या दिखावे से की गई सेवा नहीं होती टिकाऊ

Sun, 22 Mar 2026 11:22 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Shivam Garg Updated Sun, 22 Mar 2026 11:22 PM IST
सार

सेवा को लेकर नई सोच रखते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सेवा किसी पर किया गया एहसान नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से सेवा करने पर जोर देते हुए स्वार्थ और दिखावे वाली सेवा पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Service is Duty, Not Favor: RSS Chief Mohan Bhagwat on True Meaning of Seva
मोहन भागवत - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने सेवा के वास्तविक अर्थ पर जोर देते हुए कहा कि सेवा किसी पर किया गया एहसान नहीं, बल्कि यह हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब हम सेवा करते हैं, तो हम अपने भीतर की कमियों और विकारों को दूर करने का प्रयास करते हैं। सेवा का असली अर्थ है- अपने स्वार्थ को भूलकर दूसरों के लिए काम करना।
विज्ञापन


स्वार्थ और दिखावे की सेवा टिकाऊ नहीं
आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा कि कई बार बड़ी संख्या में लोग सेवा कार्यों में जुटते नजर आते हैं, लेकिन यह हमेशा निस्वार्थ भाव से नहीं होता। उन्होंने इशारों में कहा कि चुनाव के समय ऐसे दृश्य ज्यादा देखने को मिलते हैं, लेकिन बाद में वही लोग नजर नहीं आते। उनके अनुसार, अगर सेवा के पीछे स्वार्थ छिपा हो, तो वह लंबे समय तक नहीं चलती। जैसे ही व्यक्ति का उद्देश्य पूरा होता है, वह सेवा कार्य छोड़ देता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख ने यह भी कहा कि कई बार लोग डर या मजबूरी में भी सेवा करते हैं, लेकिन ऐसी सेवा का प्रभाव सीमित होता है। सच्ची सेवा वही है, जो बिना किसी लालच, भय या दबाव के की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed