फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Server error of Air India delay 155 aircraft flown for two hours

एयर इंडिया के सर्वर की गड़बड़ी से 155 विमान दो घंटे देरी से उड़ पाए, 5 घंटे की परेशानी

Sun, 28 Apr 2019 02:45 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 28 Apr 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Server error of Air India delay 155 aircraft flown for two hours
एयरपोर्ट पर परेशान यात्री - फोटो : ANI

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया का सर्वर शनिवार तड़के पांच घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहा। इसके चलते 155 उड़ानें प्रभावित हुईं और इनमें औसतन दो घंटे की देरी हुई। तकनीकी गड़बड़ी से दुनियाभर में हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार रात 8.30 बजे तक शिड्यूल उड़ानों पर इसका असर पड़ा है। एयर इंडिया ग्रुप रोजाना करीब 674 उड़ानें संचालित करता है।

विज्ञापन


एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने बताया कि शनिवार तड़के 3.30 बजे से 8.45 बजे तक पैसेंजर सर्विसेज सिस्टम (पीएसएस) सॉफ्टवेयर में गड़गड़ी आ गई। ‘सीता’ द्वारा संचालित सॉफ्टवेयर के नहीं चलने से दुनियाभर में रिजर्वेशन, चेक इन और बैगेज सिस्टम ठप पड़ गया। कई जगह मैनुअल तरीके से काम करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब सवा पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे सुबह 8.45 बजे ठीक किया जा सका लेकिन तब तक 85 उड़ानें प्रभावित हो चुकी थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात तक ही स्थिति के पूरी तरह से सामान्य होने की उम्मीद है। सिस्टम डाउन होने की वजह की जांच की जा रही है। एयर इंडिया सीता (एसआईटीए) कंपनी का पीएसएस इस्तेमाल करती है। देश में कोई और एयरलाइन यह सिस्टम इस्तेमाल नहीं करती। ‘सीता’ द्वारा एयर इंडिया की सेवाएं बाधित होने की भरपाई किए जाने पर लोहानी ने कहा कि इस मामले पर विचार किया जाएगा। पिछले साल 23 जून को भी एयरलाइन के चेक इन सॉफ्टवेयर में इस तरह की तकनीकी दिक्कत आई थी। इससे 25 घरेलू उड़ानों में देरी हुई थी और आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed