फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Serum Institute urges Union health Minister Mansukh mandaviya to reduce gap between second and third dose of Covishield vaccine

Covishield: सीरम संस्थान ने मंडाविया से किया अनुरोध, कोविशील्ड की एहतियाती खुराक के लिए अंतराल घटाया जाए

Thu, 03 Feb 2022 08:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Feb 2022 08:58 PM IST
सार

पुणे स्थित भारतीय सीरम संस्थान ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखे एक पत्र में यह मांग उठाई है और दूसरी और तीसरी खुराक के बीच अंतराल को नौ माह से घटाकर तीन माह करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Serum Institute urges Union health Minister Mansukh mandaviya to reduce gap between second and third dose of Covishield vaccine
कोविशील्ड टीके - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय सीरम संस्थान (एसआईआई) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से अनुरोध किया है कि चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार के संशोधित दिशानिर्देशों को अनुसार कोविशील्ड टीके की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच के अंतराल को नौ माह से घटा कर तीन महीने करने पर विचार किया जाए। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को दी। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट ने अनुसार पुणे स्थित एसआईआई ने स्वास्थ्य मंत्री से यह अनुरोध भी किया है कि कोविशील्ड टीके की एहतियाती खुराक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को देने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन

कई देशों में छह माह के अंतराल पर दी जा रही है तीसरी खुराक
मंडाविया को लिखे एक पत्र में एसआईआई में सरकारी एवं नियामकीय मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने कहा है कि विभिन्न देशों में कोरोना रोधी टीके की तीसरी खुराक छह माह के अंतराल पर दी जा रही है। इससे संक्रमण को रोकने में बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। 

प्रकाश कुमार सिंह ने यह भी कहा कि निजी कंपनियां, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन, केंद्र सरकार के संगठनों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की ओर से भी उनके कर्मचारियों और परिवारों के लिए कंपनी से कोविशील्ड की तीसरी खुराक उपलब्ध कराने का अनुरोध कर रहे हैं।

उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 21 जनवरी के एक पत्र का उल्लेख किया जिसमें कहा गया था कि पांच चुनावी राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा) में चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों को कोरोना टीके की एहतियायी खुराक, दूसरी खुराक लगाए जाने के तीन महीने बाद दी जा सकती है। इसके लिए कोविन पोर्टल पर जरूरी बदलाव भी किए गए हैं।

28 जनवरी तक लग चुकीं एक करोड़ से ज्यादा तीसरी खुराक
सिंह ने कहा कि 28 जनवरी तक एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना टीकों की तीसरी खुराक लगाई जा चुकी है, इनमें से 90 लाख से अधिक खुराकें कोविशील्ड टीके की लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारे अनुरोधों पर विचार करें। 

टीके की दूसरी और तीसरी खुराक के बीच के अंतराल को कम करने के अनुरोध के साथ पत्र में कहा गया कि यह समय की जरूरत है और बड़े स्तर पर लोगों के हित में है। इससे कोविड-19 के विभिन्न वैरिएंट के तेज और अप्रत्याशित प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, जो हमारे देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक स्थिरता को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed