{"_id":"5fc2c6c88ebc3e9ba007dce4","slug":"serum-institute-of-india-will-apply-for-emergency-use-of-corona-vaccine-in-two-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीके के आपात इस्तेमाल के लिए दो हफ्ते में आवेदन करेगा सीआईआई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना टीके के आपात इस्तेमाल के लिए दो हफ्ते में आवेदन करेगा सीआईआई
Sun, 29 Nov 2020 04:37 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, अहमदाबाद/हैदराबाद/पुणे
एजेंसी, अहमदाबाद/हैदराबाद/पुणे
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 29 Nov 2020 04:37 AM IST
सार
- अभी प्रतिमाह 5-6 करोड़ खुराक बना रहा सीरम जनवरी से हर महीने बनाएगा 10 करोड़ खुराक।
- कोरोना टीके की तैयारी, चुनौती और रोडमैप का जायजा लेने अहमदाबाद, हैदराबाद, पुणे पहुंचे पीएम।
- जाइडस कैडिला, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट के शीर्ष प्रबंधन-वैज्ञानिकों के साथ की बैठक।
विज्ञापन
PM Modi at Bharat Biotech facility in Hyderabad
- फोटो : Twitter@narendramodi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद में जाइडस कैडिला, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट का दौरा कर टीके के विकास और निर्माण का जायजा लिया और वैज्ञानिकों की सराहना की। पीएम की यात्रा के बाद सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि टीके आपात इस्तेमाल के लिए दो हफ्ते में आवेदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम अभी हर महीने 5 से 6 करोड़ खुराक बना रहे हैं। जनवरी से इसे बढ़ाकार प्रतिमाह 10 करोड़ तक किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि पीएम की दिनभर की यात्रा का उद्देश्य टीकाकरण की तैयारियों, चुनौतियों और रोडमैप की समीक्षा करना था। देर शाम मीडिया से बात करते हुए पूनावाला ने कहा कि टीके के वितरण की शुरुआत भारत से होगी। हमारी प्राथमिकता भारत और कोवैक्स देश हैं। कोवैक्स देश मुख्य तौर पर अफ्रीका में हैं। उन्होंने कहा कि अभी तय नहीं कि भारत सरकार कितनी खुराक लेगी, लेकिन लगता है अगले साल जुलाई तक 30 से 40 करोड़ खुराक लेने पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन
अब तक मिले परिणाम से कोविशील्ड टीके के इस्तेमाल से मृत्युदर घटाने में फायदा दिखा है। इसे लगाने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं होगी। टीके से वायरस का असर 60 फीसदी तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले पीएम शनिवार सुबह अहमदाबाद के चांगोदर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जाइडस कैडिला के अनुसंधान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीपीई किट पहन रखी थी। पीएम ने कंपनी के प्रमोटरों और अधिकारियों से बात की। जाइडस कैडिला द्वारा विकसित जाइकोव-डी नामक टीके का अगस्त से दूसरे चरण का परीक्षण शुरू हुआ है। करीब एक बजे पीएम हैदराबाद पहुंचे। वह सड़क मार्ग से जीनोम वैली स्थित भारत बायोटेक संयंत्र पहुंचे और कंपनी के एमडी कृष्णा इला और वैज्ञानिकों के साथ बैठक की।
भारत बायोटेक, आईसीएमआर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के सहयोग से स्वदेशी टीके कोवाक्सिन के तीसरे चरण का परीक्षण कर रहा है। अपराह्न 4:30 बजे पीएम पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट पहुंचे। उन्होंने कपंनी के सीईओ अदार पूनावाला और वैज्ञानिकों के साथ टीके की प्रगति पर चर्चा की।
भारत बायोटेक की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री की यात्रा हमारी पूरी टीम को प्रेरणा देगी। इससे कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई, जन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लक्ष्य और वैज्ञानिक खोजों की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी।