फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Crime News: serial killer killed women by Bicycle chain and rod, now serial killer sentenced to death in west bengal

चेन और रॉड से महिलाओं की हत्या करता था, सीरियल किलर को मिली सजा-ए-मौत

Wed, 08 Jul 2020 04:51 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्धमान।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्धमान। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 08 Jul 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Crime News: serial killer killed women by Bicycle chain and rod, now serial killer sentenced to death in west bengal
सीरियल किलर - फोटो : iStock

पश्चिम बंगाल की कल्ना अदालत ने एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोप में 42 साल के सीरियल किलर कामरुजमान सरकार को मौत की सजा सुनाई है। साइकिल की चेन से पीड़िताओं का गला दबाने की वजह से वह चेन हत्यारे के रूप में कुख्यात है। कामरुजमान के वकील ने कहा कि इस फैसले को वह कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। 

विज्ञापन


कल्ना अदालत के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश तपन कुमार मंडल ने कामरुजमान को लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई है। उस पर अन्य अदालतों में पांच अन्य महिलाओं के यौन उत्पीड़न और हत्या का मामला है जबकि पूर्बा बर्धमान और पड़ोसी हुगली जिले में कम से कम तीन महिलाओं पर जानलेवा हमले करने के आरोप हैं।

विज्ञापन

अकेली महिलाओं को ऐसे बनाता था शिकार

यह कथित ‘सीरियल किलर’ घर में अकेली होने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था और इसे पिछले साल पूर्बा बर्धमान जिले के कल्ना से गिरफ्तार किया गया। अभियोजन के अनुसार, 42 साल का कामरुजमान अच्छे कपड़ों में बिजली मीटर की रीडिंग लेने के बहाने घरों में घुसता था और महिलाओं को अकेला देखकर साइकिल चेन और लोहे की रॉड से हमला कर देता था। कुछ महिलाएं इसके चंगुल से खुद को मुक्त कराने में सफल रही थीं। 

चोरी नहीं था मकसद फिर भी...

कामरुजमान की कोशिश चेन से महिलाओं का गला दबाने और फिर उनके सिर पर लोहे की रॉड से उन्हें मार देने की होती थी। भले ही आरोपी कुछ कीमती सामान चुराकर भी घर से भागता था, लेकिन चोरी उसका मकसद नहीं था। जिला पुलिस के मुताबिक महिलाओं की हत्या करना उसका प्रमुख उद्देश्य होता था। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसने कथित तौर पर कुछ पीड़िताओं के निजी अंगों में तेज हथियार भी डाल दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed