फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   September 15 big and important news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 15 Sep 2019 06:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 15 Sep 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
September 15 big and important news all updates will get on amar ujala
Top News of 15 September - फोटो : SELF

हर रोज हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


टी-20: धर्मशाला में आज भिड़ेंगी कोहली-डीकॉक की सेनाएं, चार साल बाद फिर आमने-सामने
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 क्रिकेट सीरीज का पहला मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आज खेला जाएगा। इसके लिए विराट कोहली और क्विंटन डीकॉक की सेना ने पूरी तैयारी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी पिछले तीन-चार दिन से एचपीसीए स्टेडियम में अभ्यास में जुटे थे। शुक्रवार को पहुंची टीम इंडिया ने भी शनिवार को मैदान में जमकर अभ्यास किया। 

विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदनी चौक : आज से 50 फीसदी हिस्से में नहीं होगी वाहनों की आवाजाही
चांदनी चौक का करीब आधा हिस्सा आज से यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इससे लालकिला से टाउन हॉल तक रिक्शों की भी आवाजाही नहीं हो सकेगी। चांदनी चौक क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और सड़क पर केबल व पाइप लाइन डालने के दौरान परेशानी न हो, इस लिहाज से यह निर्णय लिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर

दो दिवसीय दौरे पर ईरान पहुंचे विदेश सचिव गोखले, कच्चे तेल पर करेंगे चर्चा
विदेश सचिव विजय गोखले दो दिन के दौरे पर ईरान पहुंच गए हैं। वह 15 और 16 सितंबर को वहां अपने ईरानी समकक्ष उपविदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची के साथ 16वीं विदेश कार्यालय परामर्श वार्ता में हिस्सा लेंगे। वार्ता में अहम द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी, लेकिन इसके केंद्र में दोनों देशों के बीच का ऊर्जा समझौता यानी कच्चे तेल का आयात ही रहने की उम्मीद है।
पढ़ें पूरी खबर


आज सहारनपुर आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और संजीव बालियान
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान आज सहारनपुर आएंगे और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही वह मंडी समिति रोड पर कॉमन फेसेलिटी सेंटर में वुड सीजनिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगी।
पढ़ें पूरी खबर

भाजपा प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आज, अजय भट्ट करेंगे अध्यक्षता
भाजपा प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश महामंत्री व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 
पढ़ें पूरी खबर

आरएमएल में आज से सीलिएक जांच की सुविधा, विशेषज्ञों ने बताए इस गंभीर बीमारी के लक्षण और उपाय
सीलिएक रोग से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में टीजीए-आईजीए टेस्ट नहीं होते हैं। आज से आरएमएल में इसकी जांच शुरू हो जाएगी। फिलहाल दिल्ली के तीन सरकारी अस्पतालों में यह जांच उपलब्ध है। एम्स, नेहरू बाल चिकित्सालय और कलावती अस्पताल के बाद आरएमएल चौथा अस्पताल होगा। अस्पताल से बाहर यह जांच करीब 1200 से 1500 रुपये में होती है, लेकिन सुविधा शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed