{"_id":"5d7cef658ebc3e93bf3bb848","slug":"bjp-state-program-implementation-committee-meeting-on-15-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता बोरा और जायसवाल की पार्टी में वापसी पर प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता बोरा और जायसवाल की पार्टी में वापसी पर प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई रोक
Sun, 15 Sep 2019 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने रुद्रप्रयाग के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा और मसूरी से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे राजकुमार जायसवाल की भाजपा में वापसी पर रोक लगा दी। रविवार देर शाम बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोनो लोग गलत तथ्यों के आधार पर भाजपा में शामिल हुए । जिन्हें पूर्व में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों को पूरे प्रदेश में मनाए जाने को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। बताया गया कि सेवा सप्ताह में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर देहरादून और हल्द्वानी में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जबकि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य शिविरों एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जबकि प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक एवं जल संरक्षण के कार्यक्रमों को लेकर सांसद और विधायक स्कूल, कालेजों में कार्यक्रम चलाएंगे।
विज्ञापन
बताया गया कि जन जागरूकता का यह कार्यक्रम 20 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम को लेकर पुनीत मित्तल को संयोजक एवं चार अन्य को सहसंयोजक बनाया गया। बैठक में यह भी बताया गया कि धारा 370 और 35 ए को लेकर 19 से 25 सितंबर तक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर संपर्क कार्य प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी व जागरण का कार्य प्रदेश महामंत्री खजान दास करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर शक्ति केंद्रों के चुनाव अधिकारी बूथ इकाई पर जाकर इकाई का गठन करेंगे। जबकि दो अक्तूबर गांधी जयंती पर हर विधानसभा में 150 किलोमीटर की यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजु, संगठन मंत्री अजय कुमार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, अनिल गोयल, कुलदीप कुमार, अतर सिंह असवाल, अतर सिंह तोमर, अश्वनी कौशिक, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।