फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Separated for 9 years, Pakistani man wants son out of Indian jail

भारत में कैद है बेटा, रिहाई के लिए SC के दर पर आया पाकिस्तानी बाप

Sun, 15 May 2016 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 May 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
Separated for 9 years, Pakistani man wants son out of Indian jail

मोहम्मद जहूर ने आठ सालों तक बम धमाके में बिछड़े अपने बेटे की तलाश की और वो भारत की एक जेल में बंद मिला। उस बेटे पर कोई आरोप नहीं है, फिर भी जहूर एक साल की जद्दोजहद के बाद भी उसे छुड़वा नही पाए। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी नागरिक मोहम्‍मद जहूर की किस्मत बॉलीवुड की फिल्मों जैसी नहीं है। 9 वर्ष पूर्व उनका बेटा मोहम्मद इरफान समझौता एक्सप्रेस से भारत से पाकिस्तान यानी अपने घर लौटते हुए गायब हो गया। ये मामला उसी दिन का है, जिस दिन समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके हुए थे। 2007 के उस धमाके में 60 यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उस वक्त इरफान के डीएनए सैंपल को किसी भी अज्ञात लाश के डीएनए सैंपल से मिलान नहीं हो पाया, जिसके बाद उसे 'गुमशुदा' घोषित कर दिया गया। इरफान के पिता मोहम्‍मद जहूर ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन 2015 तक उसक कोई पता नहीं चला। 2015 में पता चला की इरफान अमृतसर की एक जेल में बंद है और उस पर कोई आरोप नहीं है। जहूर ने उसके बाद इरफान से संपर्क करने की कई कोशिशें की। उसने पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी मामले में हस्तक्षेप करने को कहा, लेकिन सब व्यर्थ रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जहूर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Separated for 9 years, Pakistani man wants son out of Indian jail

पाकिस्तान की सरकार की ओर से कोई भी कारवाई न होता देख जहूर ने भारत की सरकार से संपर्क किया। उसने अपने बेटे की डीएनए रिपोर्ट, फोटोग्राफ और पासपोर्ट की कॉपी भी भारतीय अधिकारियों को दी, लेकिन यहां भी उसकी कोशिशों का कोई असर नहीं हुआ। 

जहूर ने मजबूर होकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उसे वहां निराश नहीं होना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एके सिकरी और जस्टिस आरके अग्रवाल की बेंच ने जहूर की याचिका स्वीकार कर ली और केंद्र को निर्देश दिया कि वो ये पता कर कि क्या इरफान वाकई में भारत की जेल में बंद है? 

जहूर के वकील केएल जंजानी ने कोर्ट में दलील दी कि इरफान को गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसके खिलाफ अपराध का एक भी मामला नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 2007 में इरफान अपनी पढ़ाई से संबंधित खरीदारी करने के लिए दिल्‍ली आया था। वह समझौता एक्सप्रेस से लाहौर लौट रहा था, जबकि 18-19 फरवरी, 2007 की रात उस ट्रेन में बम धमाके हुए। हादसे के बाद इरफान का भाई भारत आया और उसकी काफी तलाश की लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed