फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   separate Wards for dengue-malaria patients: doctors and nurses will also be deployed separately

डेंगू-मलेरिया के मरीजों के लिए अलग होंगे वार्ड: डॉक्टर और नर्स भी अलग से किए जाएंगे तैनात

Fri, 05 Nov 2021 09:50 PM IST
मुकेश कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 05 Nov 2021 09:50 PM IST
सार

अब यह निर्णय भी लिया गया है कि डेंगू-मलेरिया के मरीजों का यह वार्ड कोरोना के मरीजों के वार्ड से पूरी तरह अलग होगा। इतना ही नहीं, इन मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टर और नर्स भी केवल इन्हीं मरीजों का इलाज करेंगे। उनकी ड्यूटी कोरोना वायरस ओं के इलाज के लिए नहीं लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
separate Wards for dengue-malaria patients: doctors and nurses will also be deployed separately
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने डेंगू और मलेरिया के मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए पहले से ही कोरोना वायरस ओं के लिए आरक्षित बिस्तरों में से एक तिहाई बिस्तर को केवल डेंगू-मलेरिया के मरीजों के लिए आरक्षित रखने का निर्देश दे दिया है। इसके साथ ही अब यह निर्णय भी लिया गया है कि डेंगू-मलेरिया के मरीजों का यह वार्ड कोरोना के मरीजों के वार्ड से पूरी तरह अलग होगा। इतना ही नहीं, इन मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टर और नर्स भी केवल इन्हीं मरीजों का इलाज करेंगे। उनकी ड्यूटी कोरोना वायरस ओं के इलाज के लिए नहीं लगाई जाएगी। 

विज्ञापन


एक तिहाई बिस्तर डेंगू मलेरिया के मरीजों के लिए रिजर्व
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार डेंगू-मलेरिया के मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार की कोशिश है कि किसी भी मरीज के लिए बिस्तर की कमी न होने पाए। इसके लिए दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में कोरोना वायरस के इलाज के लिए बनाए गए वार्ड के एक तिहाई बिस्तर डेंगू मलेरिया के मरीजों के लिए रिजर्व होंगे। लेकिन अब डॉक्टरों और नर्सों को भी बिल्कुल अलग ड्यूटी देने के लिए निर्देश दे दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे कोरोना मरीजों का संक्रमण डेंगू और मलेरिया के मरीजों तक न पहुंचे। 
विज्ञापन


बिस्तरों की मांग में बढ़ोतरी
दिल्ली सरकार के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के मामले बढ़ने के कारण मरीजों के लिए बिस्तरों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित बिस्तरों में से एक तिहाई बिस्तरों का उपयोग अब डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया जैसे अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए किया जा सकेगा। केजरीवाल सरकार ने यह फैसला दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या में आई गिरावट और डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया आदि के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान
डेंगू से लड़ने के लिए सरकार हर मोर्चे पर आगे बढ़ कर काम कर रही है। डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने कि बात हो या फिर मरीजों के इलाज की, दिल्ली सरकार हर स्तर पर पूरी तरह से तैयार है। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार की ओर से '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान चलाया जा रहा है। यह जागरुकता अभियान डेंगू से बचाव में कारगर रहा है। केजरीवाल सरकार की अपील है कि लोगों को इसमे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। जिससे कि डेंगू के मच्छर को पनपने से रोका जा सके। इस अभियान से लोगो में डेंगू से बचाव के प्रति जागरूकता फैली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed