फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   sensex recovers 150 points early trade nifty close to 10,700points

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150 अंक सुधरा, निफ्टी 10,700 अंक के करीब

Tue, 19 Feb 2019 12:45 PM IST
अजय सिंह भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: अजय सिंह Updated Tue, 19 Feb 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
sensex recovers 150 points early trade nifty close to 10,700points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक सुधर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 152.06 अंक यानी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 35,650.50 अंक पर पहुंच गया। इसी, प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 38.90 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,679.85 अंक पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


शेयर कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की मजबूत लिवाली से निवेशकों की धारणा को बल मिला।  बंबई शेयर बाजार के पास मौजूद अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,336.74 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी निवेशक 1,239.79 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। 
विज्ञापन


कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर जारी टकराव के समाधान निकलने की उम्मीदों में वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूत रुख रहा। इसका असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला। दोनों देशों के बीच अगले दौर की वार्ता मंगलवार को शुरू होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हेंगसेंग शुरुआती कारोबार में 0.03 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.25 प्रतिशत, कोस्पी 0.01 प्रतिशत और जापान का निक्केई सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed