{"_id":"5c6b97f0bdec2273673676d8","slug":"sensex-recovers-150-points-early-trade-nifty-close-to-10700points","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150 अंक सुधरा, निफ्टी 10,700 अंक के करीब","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150 अंक सुधरा, निफ्टी 10,700 अंक के करीब
Tue, 19 Feb 2019 12:45 PM IST
अजय सिंह
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक सुधर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 152.06 अंक यानी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 35,650.50 अंक पर पहुंच गया। इसी, प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 38.90 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,679.85 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की मजबूत लिवाली से निवेशकों की धारणा को बल मिला। बंबई शेयर बाजार के पास मौजूद अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,336.74 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी निवेशक 1,239.79 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे।
विज्ञापन
कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर जारी टकराव के समाधान निकलने की उम्मीदों में वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूत रुख रहा। इसका असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला। दोनों देशों के बीच अगले दौर की वार्ता मंगलवार को शुरू होनी है।
विज्ञापन
अन्य एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हेंगसेंग शुरुआती कारोबार में 0.03 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.25 प्रतिशत, कोस्पी 0.01 प्रतिशत और जापान का निक्केई सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़ा।