RSS: संघ पदाधिकारी ने मीडिया को दी नसीहत, कहा- बिना पक्ष लिए सच को सामने रखें, हम फेक न्यूज के सबसे बड़े शिकार
एक कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार ठाकुर ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के प्रसार पर भी चिंता जताई और कहा कि इस तरह की खबरों से निपटना मीडिया के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ठाकुर ने सोमवार को कहा कि संघ फेक न्यूज यानी फर्जी खबरों का सबसे बड़ा शिकार है। उन्होंने कहा कि मीडिया को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए और समाज एवं देश के हित में बिना किसी का पक्ष लिए सच्चाई को सामने रखना चाहिए।
यहां एक कार्यक्रम में ठाकुर ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के प्रसार पर भी चिंता जताई और कहा कि इस तरह की खबरों से निपटना मीडिया के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने पत्रकारों को सलाह दी कि सोशल मीडिया से ली गई खबरों को प्रसारित करने से पहले विधिवत तरीके से उसकी सत्यता की जांच करनी चाहिए।
संघ कभी भी चुनावी सर्वेक्षण नहीं कराता: ठाकुर
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार इस तरह की फर्जी खबरें चलती हैं कि आरएसएस ने चुनावी सर्वेक्षण कराया है। हम यह समझ नहीं पाते कि इस तरह की फर्जी खबरें आती कहां से हैं। संघ कभी भी चुनावी सर्वेक्षण नहीं कराता। उन्होंने कहा कि मीडिया को सबसे पहले रिपोर्ट करने की हड़बड़ी में ऐसी खबरें चलाने से बचना चाहिए।
ठाकुर आरएसएस के मीडिया संबंध विभाग के राष्ट्रीय सह-प्रमुख हैं। उन्होंने पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह 'देव ऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह' में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम आरएसएस की मीडिया शाखा इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र ने आयोजित किया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि मीडिया ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में स्वार्थ और भारतीयता जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
आरएसएस नेता ने कहा, मीडिया को आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है जितनी आजादी से पहले निभाई थी। उन्होंने कहा, सच बोलो, बिना किसी का पक्ष लिए लिखो। समाचार रिपोर्टिंग तटस्थ होनी चाहिए और किसी के पक्ष में नहीं होनी चाहिए। पत्रकार को किसी का पक्ष लेने से परहेज करना चाहिए क्योंकि जब वे जिस पक्ष को चुनते हैं तो उसके एजेंडे का हिस्सा बन जाते हैं।