{"_id":"5fdfcfd99e5ae57ed20e1a97","slug":"senior-officials-to-go-to-tamil-nadu-and-puducherry-today-to-review-of-election-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आज जाएंगे वरिष्ठ अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आज जाएंगे वरिष्ठ अधिकारी
Mon, 21 Dec 2020 03:57 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Dec 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
Election commission
- फोटो : Twitter
निर्वाचन आयोग ने अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के मद्देनजर आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा सोमवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी जाएंगे। सिन्हा सोमवार और मंगलवार को तमिलनाडु, जबकि बुधवार को पुडुचेरी में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन आयुक्त व अन्य के राज्यों का दौरा करने से पहले वरिष्ठ अधिकारी मतदाता सूची समेत विभिन्न तैयारियों का जायजा लेते हैं। इस बार कोरोना महामारी के बीच चुनाव कराने का आकलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन तैयारियों का जायजा लेने पश्चिम बंगाल गए थे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मई और जून के बीच पूरा हो रहा है और वहां अप्रैल से जून के बीच चुनाव कराए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन