इकबाल मिर्ची केस में प्रफुल्ल पटेल को ईडी ने किया तलब, पूरे मामले पर दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलब किया है। ईडी ने प्रफुल्ल पटेल को 18 अक्तूबर को दफ्तर में पेश होने के लिए समन भेजा है। प्रफुल्ल पटेल को ये समन कथित तौर पर गैंगस्टर इकबाल मिर्ची से संबंधित एक भूमि सौदे में उनका नाम सामने आने पर भेजा गया है।
Senior Nationalist Congress Party leader Praful Patel (in file pic) summoned by Enforcement Directorate on 18th October. His name had reportedly appeared in a land deal related to gangster Iqbal Mirchi. pic.twitter.com/qd0I9YCptp
— ANI (@ANI) October 15, 2019विज्ञापन
प्रफुल्ल पटेल ने इन आरोपों को खारिज किया है। पटेल ने कहा कि इसमें काल्पनिक विचार और कागजात हैं, जो मीडिया में लीक किए गए हैं। जाहिर है कि आपके पास कुछ कागजात हैं जो शायद कभी मेरे ध्यान में नहीं आए। इस स्तर पर सब कुछ बॉम्बे हाईकोर्ट के पास है।
उन्होंने कहा, हम सीधे संपत्ति की देखरेख नहीं कर रहे हैं और न ही हम सीधे इसके प्रभारी हैं। ईडी के समन पर प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मुझे कोई नोटिस या समन नहीं मिला है। अगर मुझे नोटिस मिलता है तो मैं खुद को ईडी के समक्ष पेश करूंगा।
NCP's Praful Patel on reports of his name appearing in a land deal related to gangster Iqbal Mirchi: At this stage everything is with court receiver of the High Court of Mumbai. We are nowhere directly looking after the property and neither are we directly in charge of it. https://t.co/l9XMw7QoVw pic.twitter.com/P9J3HeYtnR
— ANI (@ANI) October 15, 2019
बता दें कि ईडी प्रफुल्ल पटेल के परिवार की कंपनी के कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मेमन मिर्ची के परिवार के साथ वित्तीय साझेदारी और जमीन सौदे की जांच कर रही है। मिर्ची के नाम से कुख्यात दिवंगत इकबाल मेमन और प्रफुल्ल पटेल के परिवार की प्रमोटिड कंपनी के बीच वित्तीय सौदा हुआ था।
पटेल के परिवार की तरफ से प्रमोटिड कंपनी मिलेनियम डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और मिर्ची परिवार के बीच हुए लीगल अग्रीमेंट (कानूनी समझौता) की ईडी जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि इस सौदे में पटेल के परिवार की कंपनी मिलेनियम डेवेलपर्स को मिर्ची परिवार की ओर से एक प्लॉट दिया गया था। मिर्ची का यह प्लॉट वर्ली के नेहरू प्लेटेरियम की प्राइम लोकेशन पर था।