फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   senior level bureaucratic reshuffle Praveen Bonigala appointed joint secretary of NATGRID

नौकरशाही में फेरबदल: 16 अफसरों को नई जिम्मेदारी, प्रवीण बोनिगाला बने नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड के संयुक्त सचिव

Sat, 08 Apr 2023 02:35 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 08 Apr 2023 02:35 AM IST
सार

कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 16 अधिकारियों को संयुक्त सचिव या समकक्ष स्तर पर नियुक्त किया। 

विज्ञापन
senior level bureaucratic reshuffle Praveen Bonigala appointed joint secretary of NATGRID
भारत सरकार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया। राजस्थान कैडर के 1995 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) अधिकारी प्रवीण बोनिगाला को खुफिया जानकारी जुटाने वाले संगठन नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (नैटग्रिड) का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 16 अधिकारियों को संयुक्त सचिव या समकक्ष स्तर पर नियुक्त किया। मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 1996 बैच के भारतीय सूचना सेवा अधिकारी आशीष गोयल को संस्कृति मंत्रालय में राष्ट्रीय संग्रहालय का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया है। राहुल रमेश नांगारे केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत शत्रु संपत्ति (सीईपीआई) के संरक्षक होंगे।
विज्ञापन


वहीं अनिस जोसेफ चंद्रा को उपभोक्ता मामलों के विभाग के तहत नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ) का प्रबंध निदेशक, नवीन कुमार शाह को राष्ट्रीय विकलांग वित्त और विकास निगम (एनएचएफडीसी) का सीएमडी और आभा रानी सिंह को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम (एनएमडीएफसी) का सीएमडी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरम रुक्मणी और योगिता राणा को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। चौहान सरिता चंद पशुपालन एवं डेयरी विभाग में संयुक्त सचिव होंगी, जबकि अनीता कर्ण खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगी।


साई बाबा दरबामुल्ला को ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त
पंकज बोडखे को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), मुंबई में वित्तीय सलाहकार बनाया गया है। साई बाबा दरबामुल्ला को ऊर्जा मंत्रालय में और बालमुरुगन डी को उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वसुंधरा उपमन्यु को सार्वजनिक उद्यम विभाग में संयुक्त सचिव और अमृत राज कपड़ा मंत्रालय के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed