फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior lawyer Dushyant Dave writes to CJI over listing of cases in SUPREME COURT

SC: 'मामलों को सूचीबद्ध करने को लेकर उठाएं जरूरी कदम', वरिष्ठ वकील दवे ने CJI को पत्र लिख नाराजगी जाहिर की

Wed, 06 Dec 2023 01:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 06 Dec 2023 01:15 PM IST
सार

हाल ही में प्रशांत भूषण सहित कुछ वकीलों ने अदालत संख्या दो की कारण सूची से अचानक नाम हटाए जाने का आरोप लगाया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एस के कौल ने आश्चर्य जताया था। इसी के एक दिन बाद दवे का नाराजगी भरा खुला पत्र भी सामने आ गया।

विज्ञापन
Senior lawyer Dushyant Dave writes to CJI over listing of cases in SUPREME COURT
supreme court - फोटो : ANI

विस्तार

वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने बुधवार को प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर मामलों को सूचीबद्ध करने और उच्चतम न्यायालय में अन्य पीठों को पुन: आवंटन करने की कुछ घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द इस दिशा में सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की। 

विज्ञापन


दवे ने लिखा खुला पत्र
दरअसल, हाल ही में प्रशांत भूषण सहित कुछ वकीलों ने अदालत संख्या दो की कारण सूची से अचानक नाम हटाए जाने का आरोप लगाया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एस के कौल ने आश्चर्य जताया था। इसी के एक दिन बाद दवे का नाराजगी भरा खुला पत्र भी सामने आ गया। बता दें, ये मामले हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की पदोन्नति और स्थानांतरण पर कॉलेजियम की सिफारिशों पर कार्रवाई करने में केंद्र की कथित देरी से संबंधित हैं।
विज्ञापन


मैं भारत के उच्चतम न्यायालय की...
सुप्रीम कोर्ट बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष दवे ने कहा, 'मैं भारत के उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री द्वारा मामलों को सूचीबद्ध किए जाने के बारे में कुछ घटनाओं से बहुत दुखी हूं।' उन्होंने कहा कि कुछ मामले संवेदनशील प्रकृति के होते हैं, जिनमें मानवाधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और वैधानिक और संवैधानिक संस्थानों का कामकाज शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए उठाया यह कदम
दवे ने खेद जताया कि उन्हें खुला पत्र लिखना पड़ा क्योंकि कुछ वकीलों द्वारा सीजेआई से व्यक्तिगत रूप से मिलने के प्रयासों का कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने शीर्ष अदालत में मामलों को सूचीबद्ध करने से संबंधित संवैधानिक योजनाओं एवं नियमों और मास्टर ऑफ रोस्टर के रूप में सीजेआई की प्रशासनिक शक्ति का भी उल्लेख किया।


दवे ने मामलों को एक पीठ से दूसरी पीठ में स्थानांतरित करने पर सुप्रीम कोर्ट के अन्य वकीलों द्वारा साझा किए गए उदाहरणों के बारे में लिखा। उन्होंने कहा, 'लेकिन यह उल्लेख करना अनुचित नहीं होगा कि इन मामलों में मानवाधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और वैधानिक और संवैधानिक संस्थानों के कामकाज से जुड़े कुछ संवेदनशील मामले शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सही नहीं हैं। उन्होंने सीजेआई से इस पर तत्काल गौर करने और सुधारात्मक कदम उठाने' का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed