{"_id":"59aec6254f1c1b72078b46f7","slug":"senior-journalist-gauri-lankesh-shot-dead-at-her-residence-in-bengaluru-rajarajeshwari-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली, विरोध-प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली, विरोध-प्रदर्शन शुरू
एजेंसी/ बंगलूरू
Updated Wed, 06 Sep 2017 07:34 AM IST
विज्ञापन
गौरी लंकेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ पत्रकार और हिंदुत्व राजनीति की कट्टर आलोचक गौरी लंकेश की मंगलवार को बंगलूरू में उनके घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई। राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस प्रमुख आर के दत्ता ने कहा लंकेश को राज राजेश्वरी नगर स्थित घर के बारह अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उनके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं, जिससे जाहिर होता है कि उनकी हत्या के लिए कई बार गोली चलाई गई।
विज्ञापन
लंकेश ने कन्नड़ अखबार गौरी लंकेश पत्रिका की संपादक थीं। पुलिस प्रमुख ने कहा कि लंकेश ने कभी किसी हमले की शिकायत नहीं की। हमलावरों के बारे में पूछे जाने पर दत्ता ने किसी अटकल से इनकार किया। बस इतना ही कहा कि जांच पूरी होने दीजिए। कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस हत्या की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
गौरी लंकेश को हिंदुत्ववादी राजनीति का कट्टर आलोचक माना जाता था। इस बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। अपने अखबार में भाजपा के नेताओं के खिलाफ खबर प्रकाशित करने के बाद भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी ने लंकेश के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर रखा था। पत्रकार की मौत पर मीडिया जगत के लोगों ने दुख और आश्चर्य व्यक्त किया है।