फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior JDS leader CM Ibrahim suspended for anti-party activities Latest News Upadte

JDS: जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता सीएम इब्राहिम निलंबित; पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से कार्रवाई

Fri, 17 Nov 2023 09:38 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 17 Nov 2023 09:38 PM IST
सार

जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता सीएम इब्राहिम को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से शुक्रवार को पार्टी से निलंबित कर दिया गया। इब्राहिम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के जद (एस) के फैसले के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद किया था। 

विज्ञापन
Senior JDS leader CM Ibrahim suspended for anti-party activities Latest News Upadte
एचडी देवगौड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता सीएम इब्राहिम को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से शुक्रवार को पार्टी से निलंबित कर दिया गया। पार्टी अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने 19 अक्तूबर को इब्राहिम को पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। उनके स्थान पर अपने बेटे एच डी कुमारस्वामी को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


इब्राहिम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के जद (एस) के फैसले के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री इब्राहिम ने दावा किया था कि उनका गुट धर्मनिरपेक्ष होने के कारण मूल जद (एस) है। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह कर्नाटक में संगठन के बारे में निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने देवेगौड़ा से भाजपा के साथ गठबंधन के फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की थी। उन्होंने दावा किया था कि इससे नाराज होकर पड़ोसी राज्यों में पार्टी के कई नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed