{"_id":"6a3d6b0c14c3a6e13b02aa89","slug":"senior-ips-officer-mahesh-dixit-named-new-special-director-intelligence-bureau-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"IB: वरिष्ठ IPS अधिकारी महेश दीक्षित बने खुफिया ब्यूरो के विशेष निदेशक, आंतरिक सुरक्षा के मामलों का लंबा अनुभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IB: वरिष्ठ IPS अधिकारी महेश दीक्षित बने खुफिया ब्यूरो के विशेष निदेशक, आंतरिक सुरक्षा के मामलों का लंबा अनुभव
Thu, 25 Jun 2026 11:23 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:23 PM IST
सार
IB: आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को खुफिया ब्यूरो (आईबी) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। आंतरिक सुरक्षा और खुफिया अभियानों में लंबे अनुभव रखने वाले दीक्षित ने कई अहम अभियानों का नेतृत्व किया है। आतंकवाद, उग्रवाद और सीमा पार से होने वाली घुसपैठ से जुड़े मामलों में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी महेश दीक्षित को खुफिया ब्यूरो (आईबी) का विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक, महेश दीक्षित का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल या अगले आदेश तक रहेगा।
कौन हैं महेश दीक्षित?
महेश दीक्षित भारतीय पुलिस सेवा के आंध्र प्रदेश कैडर के1993 बैच के अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने मंजूरी दी है। उनको खुफिया अभियानों और आंतरिक सुरक्षा के मामलों का लंबा और व्यापक अनुभव है। उन्होंने श्रीनगर स्थित खुफिया ब्यूरो (आईबी) के क्षेत्र कार्यालय का नेतृत्व करते हुए कई अहम वर्ष बिताए। इस इकाई का कार्यक्षेत्र जम्मू, कश्मीर और लेह तक फैला हुआ है।
ये भी पढ़ें: केतन हत्याकांड: पहली बार सामने आया सिया का परिवार, मां बोलीं- अगर बेटी दोषी है तो उसे वहीं से फेंक दो, जहां से केतन को धक्का दिया
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद के दौर में क्षेत्र में आंतरिक स्थिरता बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी खतरों पर नजर रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
मजबूत जमीनी खुफिया नेटवर्क और आतंकवाद-रोधी अभियानों में विशेषज्ञता के लिए पहचाने जाने वाले महेश दीक्षित ने खुफिया ब्यूरो में कई संवेदनशील जिम्मेदारियां संभाली हैं। इनमें वामपंथी उग्रवाद और सीमा पार से होने वाली घुसपैठ से जुड़े मामलों की निगरानी और संचालन भी शामिल है।