फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'If Siya Is Guilty, She Deserves the Same Fate': Mother on Ketan Murder Case

पहली बार सामने आया सिया का परिवार: मां बोलीं- अगर बेटी दोषी है तो वहीं से फेंक दो, जहां से केतन को धक्का दिया

Thu, 25 Jun 2026 10:57 PM IST
Rahul Kumar एएनआई, पुणे।
एएनआई, पुणे। Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 25 Jun 2026 10:57 PM IST
सार

'बेटी ने कत्ल किया है, तो उसे भी पहाड़ से नीचे फेंक दो...' कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के बाद आरोपी सिया की मां ने यह हैरान करने वाला बयान दिया है। उदयपुर में पांच करोड़ रुपये के खर्च से होने वाली इस हाई-प्रोफाइल शादी के टूटने से परिवार सदमे में है। रोते हुए पिता ने जहां 19 साल की बेटी को बेकसूर बताया, वहीं मां ने साफ कहा कि अगर जांच में बेटी दोषी निकले, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। 

विज्ञापन
'If Siya Is Guilty, She Deserves the Same Fate': Mother on Ketan Murder Case
केतन अग्रवाल हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में हर दिन चौंकाने वाले नए खुलासे हो रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम में पहली बार आरोपी सिया गोयल का परिवार सामने आया है। इस घटना के बाद सिया के पिता की तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। सिया के माता-पिता ने इस घटना को लेकर कहा कि अगर मेरी बेटी गुनहगार है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। 
विज्ञापन


'उसने कभी शादी को लेकर मना नहीं किया'
आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने कहा कि अगर इसमें किसी की भी गलती है, तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। भले ही उसमें मेरी बेटी ही क्यों न शामिल हो। अगर मेरी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे उसी जगह से नीचे फेंक देना चाहिए जहां से केतन को फेंका गया था। पूजा गोयल ने कहा कि परिवार को सिया और केतन की शादी से बहुत उम्मीदें थीं। बहुत सारी अपेक्षाएं थीं। केतन का परिवार भी सिया को बहुत प्यार और स्नेह देता था। सारे कार्यक्रम अच्छे से चल रहे थे। उन्होंने उसके जन्मदिन के जश्न के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए थे। 
विज्ञापन


पूजा गोयल का कहना है कि अगर हमें लगता कि सिया को कोई परेशानी है या वह केतन से बात नहीं कर पा रही है, तो वे हमसे बात करते... सिया ने इस शादी को लेकर कभी कोई नाराजगी नहीं जताई... हमें चेतन के बारे में कुछ भी पता नहीं था। सगाई के बाद से वह सिर्फ केतन से ही बात करती थी... मुझे नहीं लगता कि वह (अपराध करने के लिए) राजी हुई होगी, लेकिन अगर जांच में वह दोषी पाई जाती है, तो उसे सबसे कड़ी सजा दी जाए... शादी के लिए उन्होंने उदयपुर में अनंता रिजॉर्ट बुक किया था। इसका खर्च 3 करोड़ रुपये था, और हमें शादी पर 5 करोड़ रुपये खर्च करने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: केतन हत्याकांड: पुलिस ने कराया चेतन-सिया का आमना-सामना, अब प्रेमी को ही बता रही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड


बेटी का बचाव करते दिखे सिया के पिता
आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि जिसने भी यह किया है, उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जो भी दोषी पाया जाए - भले ही वह मेरी अपनी बेटी ही क्यों न हो - उसे भी वहीं से नीचे धकेल दिया जाना चाहिए। हमें सिया के प्रेम संबंधों के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। सिया एक सीधी-सादी लड़की है। वह 19 साल की है। क्या 19 साल की लड़की ऐसा कुछ कर सकती है? मुझे उसके बारे में कुछ भी नहीं पता। 


प्रवीण से जब चेतन चौधरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चेतन कहां से आया? मैंने न तो कभी उसका चेहरा देखा है और न ही जिदगी में कभी उससे बात की है। वह कभी हमारे घर नहीं आया। केतन के परिवार वाले बहुत अच्छे और संस्कारी लोग हैं... हमने एक बेटा और एक बहुत अच्छा रिश्ता खो दिया है... जांच होगी। जांच होने दी जाए। मैं बस यही चाहता हूं कि जो भी नतीजा निकले, उस पर कार्रवाई हो और दोषी को सजा मिले। 

 प्रवीण गोयल ने कहा, जो हुआ वह बहुत दुखद घटना है। हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने अपना बेटा खो दिया है, और उनका बेटा हमारा भी बेटा था। हम उसे बहुत प्यार करते थे। मैं उससे इतना जुड़ गया था कि लगता था वह हमारा अपना ही बेटा है। आज हमने एक बहुत प्यारे, होनहार और अच्छे लड़के को खो दिया है। हम इससे बहुत दुखी हैं। इससे ज़्यादा दुखद और कुछ नहीं हो सकता... हमने भविष्य के लिए बहुत सारे अच्छे सपने देखे थे। शादी उदयपुर में होने वाली थी। सिया ने शादी को लेकर कभी कोई नाराजगी नहीं जताई। जब से रिश्ता तय हुआ था, वह हमेशा खुश रही। वह हमेशा केतन के बारे में बात करती थी... अगर उन्होंने (केतन के माता-पिता ने) हमें जरा भी बताया होता कि कुछ गड़बड़ हो रही है, तो हम उनसे बात करते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed