{"_id":"62f6297b986cbe0329389598","slug":"senior-ias-officer-pawan-kumar-borthakur-appointed-as-assam-new-chief-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पवन कुमार बोरठाकुर होंगे नए मुख्य सचिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पवन कुमार बोरठाकुर होंगे नए मुख्य सचिव
Fri, 12 Aug 2022 03:50 PM IST
अजय सिंह
एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 12 Aug 2022 03:50 PM IST
सार
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पवन कुमार बोरठाकुर असम के अगले मुख्य सचिव होंगे। बोरठाकुर असम के निवर्तमान मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ से कार्यभार संभालेंगे, जो 31 अगस्त, 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
पवन कुमार बोरठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पवन कुमार बोरठाकुर असम के अगले मुख्य सचिव होंगे। बोरठाकुर असम के निवर्तमान मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ से कार्यभार संभालेंगे, जो 31 अगस्त, 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एक आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि पवन कुमार बोरठाकुर आईएएस को 31 अगस्त, 20 22 को श्री जिष्णु बरुआ, आईएएस, मुख्य सचिव, असम की सेवानिवृत्ति की तारीख से असम सरकार के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। बोरठाकुर वर्तमान में परिवर्तन और विकास, सांस्कृतिक मामलों और पर्यटन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और असम प्रशासनिक न्यायाधिकरण विभागों के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार, बरुआ 31 अगस्त को मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद दो साल की अवधि के लिए एपीडीसीएल के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
असम-मेघालय कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी, बोरठाकुर मूल रूप से मध्य असम के नागांव जिले के कालियाबोर के रहने वाले हैं। 58 वर्षीय बोरठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी में एमएससी की पढ़ाई की है।
विज्ञापन