फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   senior congress leader Siddaramaiah said Cong opposed to forcible religious conversion

कर्नाटक: वरिष्ठ काग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा- कांग्रेस पार्टी जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ़

Fri, 01 Oct 2021 06:47 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलार Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 06:47 PM IST
सार

भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश पहले ही जबरन धर्मांतरण के खिलाफ़ कानून ला चुके हैं।

विज्ञापन
senior congress leader Siddaramaiah said Cong opposed to forcible religious conversion
सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी पार्टी जबरन धर्मांतरण के खिलाफ़ है। - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी पार्टी जबरन धर्मांतरण के खिलाफ़ है। हालांकि जो अपनी मर्जी से ऐसा कर रहें हैं उन्हें रोका नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन

 
विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा - अगर कोई भी इंसान जबरन धर्मांतरण के मामले से जुड़ा हुआ है तो हमारी पार्टी उसका विरोध करती है। धर्म परिवर्तन कभी भी जबरदस्ती नहीं होना चाहिए। मह इसका विरोध करते हैं। हालांकि, उन्होने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तित करना चाह रहा है तो उसे कोई भी नहीं रोक सकता और उसे रोकना भी नहीं चाहिए।
विज्ञापन


सीएम और गृहमंत्री ने कही थी कानून लाने की बात
बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री वसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा था कि उनकी सरकार राज्य में जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण के खिलाफ़ कानून लाने पर विचार कर रही है। राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने भी बीते हफ्ते सदन में कहा था कि सरकार राज्य में धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून लाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होसदुर्गा से भाजपा के विधायक गुलिहटी शेखर ने बताया कि उनकी खुद की मां ने प्रलोभन में आकर ईसाई धर्म अपना लिया है। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश पहले ही जबरन धर्मांतरण के खिलाफ़ कानून ला चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed