फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Congress leader Kumari Ananthan father of BJP leader Tamilisai Soundararajan passed away

Tamil Nadu: भाजपा नेता सुंदरराजन के पिता कांग्रेस नेता कुमारी अनंथन का निधन; स्टालिन-कनिमोझी ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 09 Apr 2025 11:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Apr 2025 11:25 AM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तमिल भाषा के प्रसिद्ध वक्ता कुमारी अनंथन (92) का बुधवार को सुबह करीब 12.15 बजे निधन हो गया। उन्होंने संसद को तमिल भाषा में संबोधित करने के लिए संघर्ष किया और इसमें सफल भी रहे। वे परिवार में अपने पीछे एक बेटा और चार बेटियां हैं।

विज्ञापन
Senior Congress leader Kumari Ananthan father of BJP leader Tamilisai Soundararajan passed away
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी अनंथन नहीं रहे - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु में भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन के पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी अनंथन का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और द्रमुक सांसद कनिमोझी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने भी कुमारी अनंथन को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने भी बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी अनंथन के निधन पर दुख जताया। अपने शोक संदेश में रंगासामी ने अनंथन की तारीफ करते हुए उन्हें 'तमिल भाषा का चैंपियन' बताया। उन्होंने कहा कि अनंथन ने तमिल भाषा, संस्कृति और तमिलों के कल्याण के प्रचार-प्रसार में बहुत योगदान दिया। वह एक महान देशभक्त थे, जिन्होंने हमेशा तमिलों के अधिकारों की वकालत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन तमिल समुदाय के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने भी शोक व्यक्त किया
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने अपने शोक संदेश में कुमारी अनंथन की जमकर तारीफ की। उन्होंने अनंथन को निस्वार्थ बताया और कहा कि उनका पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस के दिग्गज के कामराज से करीबी संबंध था। नारायणसामी ने कहा कि उन्होंने तमिल भाषा के प्रचार-प्रसार में बहुत योगदान दिया और कई मौकों पर अनंथन के साथ अपने करीबी संबंधों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 12.15 बजे निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तमिल भाषा के प्रसिद्ध वक्ता कुमारी अनंथन (92) का बुधवार को सुबह करीब 12.15 बजे निधन हो गया। उन्होंने संसद को तमिल भाषा में संबोधित करने के लिए संघर्ष किया और इसमें सफल भी रहे। वे परिवार में अपने पीछे एक बेटा और चार बेटियां हैं। इनमें वरिष्ठ भाजपा नेता और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed