{"_id":"6140fe765ba1ea24465a1f89","slug":"senior-congress-leader-kp-anil-kumar-quits-party-and-joins-cpm","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी, सत्तारूढ़ माकपा में हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी, सत्तारूढ़ माकपा में हुए शामिल
Wed, 15 Sep 2021 01:30 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:30 AM IST
सार
अनिल कुमार उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा पार्टी के नए जिला प्रमुखों के चयन पर खुले तौर पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
केपी अनिल कुमार
- फोटो : ani
विस्तार
केरल विधानसभा चुनावों में हार के बाद मजबूत वापसी के लिए सभी जतन कर रही कांग्रेस को राज्य में एक और झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव केपी अनिल कुमार ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी और सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) में शामिल हो गए।
विज्ञापन
अनिल कुमार अनुशासनहीनता के आरोप में इन दिनों पार्टी से निलंबित चल रहे थे। अनिल के इस्तीफे के कुछ दिन पहलेे ही कांग्रेस नेता पीएस प्रशांत ने भी पार्टी से इस्तीफा देकर मार्क्सवादी पार्टी का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
अनिल कुमार ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ अपने 43 साल लंबे रिश्ते को खत्म कर रहे हैं और अब बिना किसी शर्त के मार्क्सवादी पार्टी का सहयोग करेंगे।
पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की थी। यहां मीडिया में अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए अनिल कुमार ने कहा, उनके खिलाफ पार्टी की कार्रवाई के बाद पिछले महीने उन्होंने अपना स्पष्टीकरण जमा कर दिया था, इसके बावजूद निलंबन को अभी तक रद्द नहीं किया गया था।
विज्ञापन