कांग्रेस को बड़ा झटका, गुरुदास कामत ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और AICC के महासचिव गुरुदास कामत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पिछले हफ्ते कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और सभी जिम्मेदारियों से छुटकारा पाने की चर्चा की थी। उन्होंने एक बयान में कहा है कि वो सक्रिय राजनीति से रिटायर्ड होना चाहते हैं। उधर, बुधवार को ही कांग्रेस ने गुजरात प्रभारी कामत को हटाकर अशोक गहलोत को नई जिम्मेदारी दी है।
ये भी पढ़ें-अशोक गहलोत कांग्रेस के गुजरात प्रभारी नियुक्त, AICC के महासचिव भी
Senior Congress leader & AICC General Secretary Gurudas Kamat resigns from all party posts. pic.twitter.com/2P7jmh8FBs
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) April 26, 2017
कामत ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से 3 फरवरी को सभी जिम्मेदारियों से छुट्टी करने के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने पार्टी में काम करने के मौके दिए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें-चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार, गुजरात दिवस के मौक पर डेडियापाडा पहुंचेंगे राहुल गांधी