फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi will reachs gujarat on the occasion of gujarat day

चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार, गुजरात दिवस के मौक पर डेडियापाडा पहुंचेंगे राहुल गांधी

Wed, 26 Apr 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 26 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi will reachs gujarat on the occasion of gujarat day
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी जोरों पर हैं। पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात दिवस के मौके पर यहां पहुंचेगे। बताया जा रहा है कि राहुल, गुजरात के डेडियापाड़ा इलाके में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल इस दौरान पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए शंखनाद कर सकते हैं।

विज्ञापन


मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस ने बड़े चिंतन के बाद राहुल की इस बड़ी रैली के आयोजन का फैसला लिया है। इसलिए गुजरात कांग्रेस राहुल के स्वागत की तैयारियां कर रही है।
विज्ञापन

देखा जाए तो ये इलाका आदिवासियों की जनसंख्या वाला है और लंबे समय से गुजरात में कांग्रेस की आदिवासियों पर पकड़ रही है। 

हालांकि, बीजेपी ने कांग्रेस की इस वोट बैंक पर भी सेंधमारी की हैं, इसलिए कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ अपने इन मतदाताओं को रुझाने में लगी है। बता दें कि डेडियापाड़ा के साथ ही नर्मदा, तापी, दाहोद, छोटा उदयपुर जैसे जिलों में खासी तादाद में आदिवासी रहते हैं, जिन पर कांग्रेस अपनी नजर बनाए बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राहुल इस बड़ी रैली को संबोधित करने के अलावा यहां के कुछ आदिवासी प्रतिनिधियों से मुलाकात भी कर सकते हैं। साथ ही वे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश भी बढ़ाएंगे। दरअसल, अभी कुछ समय पहले पीएम मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने कई योजनाओं का शिलायांस किया और जनता को सरकार की कई खूबियां गिनवाईं। जिसके बाद अब राहुल के गुजरात जाने से साफ हो गया है कि दोनों पार्टियों ने चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed