फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ashko gehlot will be in charge of gujrat elecion for congress party

अशोक गहलोत कांग्रेस के गुजरात प्रभारी नियुक्त, AICC के महासचिव भी

Wed, 26 Apr 2017 03:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 26 Apr 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
ashko gehlot will be in charge of gujrat elecion for congress party
अशोक गहलोत

कांग्रेस ने इस साल के अंत में प्रस्तावित गुजरात चुनावों को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी है। कांग्रेस ने बुधवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एआईसीसी का महासचिव बनाते हुए गुजरात प्रभारी के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक मई को गुजरात में रैली करने जा रहे हैं। फैसले के बाद पायलट ने ट्विट कर गहलोत को बधाई दी है।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी के लिए अशोक गहलोत के नाम पर मुहर लगा दी। साथ ही, गहलोत को एआईसीसी का महासचिव भी नियुक्त किया गया है। राजस्थान के अशोक गहलोत पंजाब चुनाव में भी पार्टी प्रभारी थे। जहां कांग्रेस ने दस साल बाद सत्ता में वापसी की है। राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को गांधी परिवार का काफी नजदीकी माना जाता है। राजस्थान में गहलोत को ही कांग्रेस का फेस माना जाता है।
विज्ञापन


जानकार कहते हैं राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट को कांग्रेस आलाकमान प्रदेश में पूरी कमान देना चाहती है। गौरतलब है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट में समय—समय पर राजनीतिक विरोधाभास देखने को मिलता है। राजस्थान की राजनीति के जानकार बताते हैं कांग्रेस का यह कदम काफी अचंभित करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट को दिया खुलकर काम करने का मौका

अगले वर्ष राजस्थान में विधानसभा चुनाव हैं और गहलोत को गुजरात भेजा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राजस्थान में सचिन को खुलकर काम करने का मौका देने के लिए अशोक गहलोत को दूसरी जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान में कांग्रेस गहलोत और पायलट के बीच बंट गई है। यहां दोनों के अपने अपने गुट बन गए हैं, जिससे कांग्रेस को फायदा होने बजाय नुकसान हो रहा है। अब इन स्थितियों पर काबू पाने के लिए कांग्रेस ने एक ओर पायलट को राजस्थान में बे रोक-टोक काम करने का मौका दिया है, वहीं अशोक गहलोत को अधिक जिम्मेदारी दे दी है।


38 साल से राजनीति में सक्रिय
 

राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है। पांच बार लोकसभा के सदस्य और कई बार केन्द्रीय मंत्री रहे अशोक गहलोत की छवि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मुकाबले साफ रही है। गहलोत वर्ष 1999 से अब तक निरंतर जोधपुर के सरदारपुरा से कांग्रेस के विधायक है। इससे पूर्व भी अशोक गहलोत को कई राज्यों में चुनाव प्रभारी के तौर पर भेजा गया है। लेकिन गुजरात कांग्रेस के इस दिग्गज नेता के लिए कांटों भरी राह साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed