फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   senior CBI officer claimed officials of West Bengal Education Department are involved in scam in recruitment of primary teachers

Recruitment Scam: सीबीआई जांच में खुलासा, प्राइमरी शिक्षक भर्ती घोटाले में बंगाल शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल

Sat, 11 Jun 2022 05:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 11 Jun 2022 05:31 PM IST
सार

सीबीआई ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती में अनियमितता को लेकर कहा कि मामले में अब तक हुई जांच में कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जिनमें उम्मीदवारों को खाली उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के बाद भी नियुक्ति दी गई थी।

विज्ञापन
senior CBI officer claimed officials of West Bengal Education Department are involved in scam in recruitment of primary teachers
सीबीआई - फोटो : फाइल

विस्तार

पश्चिम बंगाल में शिक्षक पात्रता परीक्षा (tet) के जरिए प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में धांधली के मामले सामने आए हैं। इसे लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने हाल ही में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। अब इस मामले में सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को अहम खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में हुई गड़बड़ी में पश्चिम बंगाल शिक्षा विभाग के कई अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन


सीबीआई ने लगाया आरोप
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में अब तक हुई जांच में कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जिनमें उम्मीदवारों को खाली उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के बाद भी नियुक्ति दी गई थी। इन उत्तर पुस्तिकाओं में सिर्फ उम्मीदवारों का नाम और पंजीकरण संख्या का उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन


सीबीआई अधिकारी जानकारी दी कि क्लर्क समेत कई अधिकारी और कनिष्ठ स्तर के कर्मचारी पश्चिम बंगाल में प्राथमिक स्कूलों में नियुक्तियों में हुए घोटाले में संलिप्त पाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमें कई उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं जो खाली हैं और उन पर केवल नाम और पंजीकरण संख्या लिखी गई है। इन उम्मीदवारों को बाद में नियुक्ति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी के पास है सबूत
अधिकारी ने दावा किया कि इन अधिकारियों और उम्मीदवारों के बीच बड़ी मात्रा में रुपये का लेन-देन नियुक्तियों से पहले हुआ है। सीबीआई अधिकारी ने दावा किया कि एजेंसी ने इस बारे में सबूत का पता लगाया है।


गौरतलब है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई, प्राथमिक शिक्षकों को राज्य में अवैध रूप से भर्ती करने के मामले में आरोपों की जांच कर रही है। अदालत ने बुधवार को एजेंसी को उत्तर-24 परगना के एक निवासी द्वारा प्राथमिक शिक्षकों की नौकरियों की बिक्री के आरोपों की जांच करने के लिए कहा था। सीबीआई ने इस मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से भी पूछताछ की है। अदालत ने सीबीआई को 15 जून को सुनवाई की अगली तारीख पर अपनी जांच पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed