{"_id":"60bf8f6f8ebc3eb5fd3586fd","slug":"senior-bjp-mla-and-former-karnataka-minister-c-m-udasi-has-died-at-a-private-hospital-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सी. एम. उदासी का निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सी. एम. उदासी का निधन
Tue, 08 Jun 2021 09:10 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:10 PM IST
सार
वह 85 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, बेटा शिवकुमार उदासी और एक बेटी हैं। शिवकुमार हावेरी-गडाग क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं।
विज्ञापन
सीएम उदासी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सी. एम. उदासी का मंगलवार को यहां के एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। यह जानकारी उनके नजदीकी सूत्रों ने दी। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को हंगल में किया जाएगा।
विज्ञापन
वह 85 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, बेटा शिवकुमार उदासी और एक बेटी हैं। शिवकुमार हावेरी-गडाग क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं। हावेरी जिले के हंगल विधानसभा क्षेत्र से वह विधायक थे। उदासी 1983 में हंगल से निर्दलीय विधायक चुने गए और छह बार इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
वह 1985 में जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर हंगल से जीते और फिर 1994 में जनता दल के टिकट पर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। साल 1999 में जब जनता दल का विघटन हो गया तो पहले वह जद (यू) में शामिल हुए और फिर भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
उदासी ने 2004 और 2008 के चुनावों में भाजपा के टिकट से जीत दर्ज की। बी. एस. येदियुरप्पा ने जब भाजपा छोड़कर केजेपी का गठन किया तो वह उनके साथ चले गए लेकिन 2013 के चुनावों में हार गए। इसके बाद येदियुरप्पा के साथ ही वह भाजपा में लौट आए और 2018 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की।
उदासी जद (एस)- भाजपा गठबंधन की सरकार में 2006 में ग्रामीण विकास मंत्री रहे और फिर 2008 में मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की सरकार में लोक निर्माण मंत्री रहे। राज्य सरकार ने उदासी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए करने का आदेश दिया है।