फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior BJP leader will take part in party spokesman, how to keep talking in media

भाजपा के वरिष्ठ नेता लेंगे पार्टी प्रवक्ताओं की क्लास, बताएंगे कैसे रखें मीडिया में बात

Fri, 08 Mar 2019 12:31 AM IST
अनिल पांडेय अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 08 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Senior BJP leader will take part in party spokesman, how to keep talking in media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti

देश का माहौल इस समय कई लिहाज से बेहद संवेदनशील है। यही कारण है कि भाजपा चाहती है कि गंभीर मुद्दों पर पार्टी का पक्ष बेहद संवेदनशीलता के साथ रखा जाए। इस लिहाज से पार्टी ने रोजाना अपने प्रवक्ताओं को ब्रीफ करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में प्रतिदिन तीन बजे होने वाली इस बैठक में पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता प्रवक्ताओं को इस बात की जानकारी देगा कि किसी मुद्दे पर पार्टी की राय किस तरह से रखना है। यह प्रक्रिया लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक चलती रह सकती है।
विज्ञापन


 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पार्टी मुख्यालय में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रवक्ताओं की एक बैठक ली और उन्हें इस बात की जानकारी दी कि किन मुद्दों पर मीडिया में पार्टी का पक्ष किस तरह से रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना से जुड़े मुद्दे पर बेहद गंभीरता के साथ पार्टी का पक्ष रखने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं, किसी तकनीकी विषय पर केवल विषय के जानकार नेताओं को ही बोलने के लिए कहा गया है। इस बैठक में पार्टी प्रवक्ताओं के अलावा केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल थे।

 
जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों को मीडिया के शीर्ष संस्थानों में अपनी बात रखने के लिए कहा गया है। ऐसे मंत्री अपने मंत्रालयों-विभागों की जानकारी सटीक आंकड़ों के  साथ जनता के सामने रखेंगे जिससे लोगों पर उसका सकारात्मक असर हो। नेताओं के कार्यक्रमों में किसी तरह का टकराव न हो, इस बात को ध्यान में रखने के लिए एक समन्वय स्थापित करने की बात भी कही गई है।



हालांकि, एक नेता के मुताबिक लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह एक सामान्य प्रक्रिया है और हर लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी इस तरह से अपनी रणनीति तय करती है। रोजाना की बैठकों में अपनी बातों को रखने के अलावा विपक्ष के हमलों का जवाब भी तय किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed